छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, भाजपा का मंगलवार को प्रदर्शन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। छात्रों पर दर्ज मुकदमों की वापसी और भर्ती परीक्षा घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर आयोजित प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद आभा महतो, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, छात्रों के आंदोलन को दबाने की कार्रवाई बंद करने और भर्ती परीक्षा घोटालों की निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग उठाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता सुबह 11 बजे जिला कार्यालय में एकत्रित होकर पैदल मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचेंगे।

