विद्यालय के प्रति समर्पण के लिए कामेश्वर कुमार गुप्ता सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चतरा: टंडवा के सेरनदाग उत्क्रमित उच्च विद्यालय में विद्यालय के प्रति उत्कृष्ट कार्य, सहयोगात्मक भावना एवं सर्वोत्तम नैतिक व्यवहार के लिए कामेश्वर कुमार गुप्ता को सत्र 2023 का उत्कृष्ट प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक विकास कुमार पांडे ने कहा कि विद्यालय के विकास में समाज के सहयोगी लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण है। कामेश्वर कुमार गुप्ता का समर्पण अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक है। सम्मान पर गुप्ता ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय को सहयोग करना उनके लिए गर्व की बात है। मौके पर शिक्षक बजरंगी प्रसाद साहू समेत विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है।

