‘वन्दे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर ‘कलाकलन कोलकाता’ का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
कोलकाता। सरस भारत एवं भारतीय भाषा परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में ‘वन्दे मातरम्’ की सार्द्धशतवर्षपूर्ति पर छह घंटे का विशेष कार्यक्रम ‘कलाकलन कोलकाता’ आयोजित हुआ। विभिन्न भारतीय भाषाओं में गीत-संगीत और काव्यपाठ प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में डॉ. प्रेमशंकर त्रिपाठी, ब्रजेश कुमार त्रिपाठी एवं डॉ. शम्भुनाथ ने विचार रखे। सांगीतिक प्रस्तुतियों में ठाकुर सुशील साहिल, राजीव कुमार सिंह, बुलबुल, डॉ. राखी सिंह कटियार, आशीष कुमार मिश्र, कुमार उत्तम, कुमार बसन्त, चन्द्रकान्त गुप्ता, सोनू कुमार एवं राजेश पासवान शामिल रहे।
काव्यपाठ में डॉ. शैलेन्द्र सिंह मृदुल, डॉ. सर्वेश त्रिपाठी, डॉ. अभिषेक तिवारी, डॉ. नयना डेलीवाला, अशोक कुमार सिंह अजय, किशनजी खण्डेलवाल, राजीव कुमार सिंह, देवेश मिश्रा, बालकृष्ण मिश्र, सूरज सिंह राजपूत, नीतेश, कामेश्वर कुमार सिंह एवं सुमन राय ने भाग लिया। इस अवसर पर पांच पुस्तकों का लोकार्पण हुआ। शंकर सान्याल को जनश्री सम्मान, परिवार मिलन को राष्ट्रनिर्माता सम्मान तथा अविनाश गुप्ता एवं भगीरथ सारस्वत को सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. गिरिधर राय ने किया।

