Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गन्ना मंत्री संजय पासवान ने बलिया के बाढ़ प्रभावित इलाकों का बोट से किया दौरा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति समस्तीपुर

    गन्ना मंत्री संजय पासवान ने बलिया के बाढ़ प्रभावित इलाकों का बोट से किया दौरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 7, 2026Updated:September 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गन्ना मंत्री संजय पासवान ने बलिया के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

    गन्ना मंत्री संजय पासवान ने बलिया के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बोट से पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया।

    गन्ना मंत्री संजय पासवान का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दौरा

    सामुदायिक किचन का निरीक्षण और पीड़ितों से संवाद

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने बलिया पहुंचे बखरी विधायक सह गन्ना मंत्री संजय पासवान ने सनहा-गोरगामा बांध के शादीपुर ढाला पर पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों के लिये चलाये जा रहे सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां मौजूद बाढ़ पीड़ितों से भोजन की गुणवत्ता, मिलने वाली सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली. मंत्री संजय पासवान ने सामुदायिक किचन में तैयार किये जा रहे भोजन को देखा और बाढ़ पीड़ितों से भोजन की गुणवत्ता के संबंध में सीधे बातचीत की。

    दियारा क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर सुनी समस्याएं

    इसके बाद वे एनडीआरएफ की टीम, अपने सुरक्षाकर्मियों तथा अधिकारियों के साथ दियारा क्षेत्र के शादीपुर, सैदपुर, नौरंगा, नगरगामा सहित कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी. मंत्री ने लोगों से कहा कि आपदा की इस घड़ी में धैर्य बनाये रखें. सरकार की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिये आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है. किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर स्थानीय एसडीओ, सीओ एवं बीडीओ से संपर्क कर अपनी समस्या रखे ताकि उसका समाधान कराया जा सके.

    मंत्री के दौरे के दौरान एसडीओ सह आईएएस अजय यादव, डीएसपी सुबोध कुमार, बीडीओ संतोष कुमार, सीओ आकाश कुमार, थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मौजुद थे. मौके पर लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विभूति भूषण, एससी-एसटी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत कुमार पासवान, युवा जिलाध्यक्ष अजय टाइगर, जिला उपाध्यक्ष गोविंद पासवान, प्रखंड अध्यक्ष सच्चिदानंद पासवान, लोजपा नेता भोला पासवान, रूपनारायण पासवान, दिलीप पासवान, राजेश पासवान सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

    प्रशासन द्वारा नावों और सामुदायिक रसोई का संचालन

    बाढ़ पीडि़तों के लिये 52 नावों का कराया जा रहा है परिचालन बाढ़ में फंसे लोगों का आवागमन सुलभ करने को लेकर स्थानीय प्रशासन के द्वारा बाढ़ प्रभावित पंचायत में कुल 52 नावों का परिचालन रविवार तक कराया गया है. जिसमें ताजपुर में 14, भवानंदपुर में 7, भगतपुर में 2, पहाड़पुर में 8 एवं परमानंदपुर में 21 शामिल है.

    गांवों में 52 जगहों पर चलाये जा रहे हैं सामुदायिक रसोई रविवार को बाढ़ प्रभाव पंचायत के गांवों में रह रहे लोगों के लिये सामुदायिक रसोई चलने को लेकर राशन का उठाव हुआ. जिसमें 52 जगह पर सोमवार से सामुदायिक रसोई शुरू हुई है. इसकी जानकारी सीओ आकाश कुमार के द्वारा दी गयी है. जबकि बाढ़ प्रभावित 2560 लोगों के बीच पॉलीथिन शीट का भी वितरण किया गया है.

    एसडीओ ने चखा सामुदायिक रसोई का भोजन

    एसडीओ ने सामुदायिक रसोई में भोजन कर चखा स्वाद बाढ़ प्रभावित लोगों के लिये सनहा-गोरगामा बांध पर चलाये जा रहे सामुदायिक रसोई में सोमवार को आईएएस अधिकारी सह एसडीओ अजय यादव ने भोजन कर खाना का स्वाद चखा. उन्होंने बनाये गये भोजन पर संतुष्टि जाहिर करते हुये ठीकठाक बताया. उनके साथ थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, मुखिया शिवनंदन कुमार ने भी भोजन किया।

    गन्ना मंत्री बलिया बाढ़ राहत कार्य संजय पासवान सामुदायिक किचन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवन्दे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर ‘कलाकलन कोलकाता’ का आयोजन
    Next Article बाढ़ प्रभावित इलाकों में बोट से पहुंचे गन्ना मंत्री

    Related Posts

    बाढ़ प्रभावित इलाकों में बोट से पहुंचे गन्ना मंत्री

    September 7, 2026

    वन्दे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर ‘कलाकलन कोलकाता’ का आयोजन

    September 7, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल मामले में बाबूलाल ने अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल

    September 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाढ़ प्रभावित इलाकों में बोट से पहुंचे गन्ना मंत्री

    गन्ना मंत्री संजय पासवान ने बलिया के बाढ़ प्रभावित इलाकों का बोट से किया दौरा

    वन्दे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर ‘कलाकलन कोलकाता’ का आयोजन

    जेएसएससी-सीजीएल मामले में बाबूलाल ने अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल

    बांस-बल्लियों के सहारे बिजली, जर्जर सड़कों से परेशान ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन

    बानाकाटा जंगल हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    नंदी मंदिर दानपेटी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, भाजपा का मंगलवार को प्रदर्शन

    गुप्ता बांध के नीचे गड्ढे में मिली महिला की लाश, गले पर रस्सी के निशान

    हेडलाइन: विधायक जनार्दन पासवान का बेटा सकुशल बरामद, अपहरण नहीं, विवाद में गाड़ी में बैठाने का खुलासा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.