CCTV में BDO पर युवक से मारपीट का आरोप, विनोद सिंह ने चुनाव आयोग से की शिकायत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गिरिडीह: सरिया के कुसमाडीह पंचायत भवन में 3 सितंबर को SIR कार्य के दौरान हुए विवाद का CCTV फुटेज सामने आने से मामला गरमा गया है। फुटेज में लाल शर्ट पहने एक अधिकारी युवक को बुलाकर कथित तौर पर मारपीट करते दिख रहे हैं। अधिकारी की पहचान सरिया BDO ललित नारायण तिवारी के रूप में बताई जा रही है, हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
माले नेता व पूर्व विधायक विनोद सिंह ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत कर BDO पर अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने, BDO पर कार्रवाई करने और 13 बूथों के SIR कैंप पंचायत में ही संचालित कराने की मांग की है।

