सेरनदाग दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, ललित साहू अध्यक्ष और मनोज बने सचिव राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: टंडवा प्रखंड क्षेत्र के सेरनदाग गांव में दुर्गा पूजा समिति के पुनर्गठन को लेकर रविवार को चबूतरा पर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विशुन प्रसाद साहू ने की, जबकि संचालन मोहन कुमार ने किया। बैठक के दौरान पूजा समिति के कोषाध्यक्ष मनोज कुमार साहू ने बीते वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद पुरानी समिति के कार्यकाल को समाप्त करते हुए वर्ष 2026 में दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए नई समिति के गठन का प्रस्ताव…
Author: nizam
जन्माष्टमी जुलूस के बाद युवक का शव कुएं से बरामद, हत्या की आशंका राष्ट्र संवाद संवाददाता पलामू। तरहसी थाना क्षेत्र के छेचानी गांव में जन्माष्टमी जुलूस में शामिल होने गए 25 वर्षीय चंदन कुमार साव का शव शनिवार देर रात कुएं से बरामद हुआ। परिजनों ने दोस्तों पर मारपीट के बाद हत्या कर शव कुएं में डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया गया कि साउंड बॉक्स को लेकर विवाद के बाद चंदन लापता हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या और…
झारखंड के शिक्षा विभाग का ‘दुर्भाग्यपूर्ण संयोग’! साढ़े तीन साल में 3 शिक्षा मंत्रियों का निधन राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड की राजनीति में एक ऐसा संयोग सामने आया है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है.राज्य के शिक्षा विभाग से जुड़े तीन मंत्रियों का महज साढ़े तीन वर्षों के भीतर निधन हो चुका है.सबसे पहले जगरनाथ महतो का निधन 6 अप्रैल 2023 को हुआ. वे झारखंड सरकार में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रहे थे. उनके निधन से राज्य की राजनीति को बड़ा झटका लगा था.इसके बाद रामदास सोरेन, जो स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की…
बोकारो में भीषण आग, आठ दुकानें जलकर खाक राष्ट्र संवाद संवाददाता बोकारो। सेक्टर-6 थाना क्षेत्र के मार्केट में रविवार सुबह करीब 6 बजे भीषण आग लगने से आठ दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। शुरुआती जांच में अवैध बिजली कनेक्शन को आग की संभावित वजह माना जा रहा है। मौके पर अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर संचालित होने और आग के दौरान सिलेंडर में धमाके की बात भी सामने आई है। घटनास्थल से 6-7 सिलेंडर बरामद…
पूर्णिया में जर्जर पुल टूटा, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्णिया। अमौर प्रखंड के तियरपाड़ा पंचायत स्थित आसियानी डगरा घाट पर रविवार को पुराना जर्जर लोहा पुल टूटने से गिट्टी लदा ट्रक परमान नदी में समा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, चालक और खलासी ट्रक से निकलकर भाग गए। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना पर बीडीओ, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। बीडीओ राजा राम पंडित ने बताया कि पुल पहले से क्षतिग्रस्त था। इसके बावजूद ट्रक कैसे पार कर रहा था, इसकी जांच की जाएगी। एसडीआरएफ…
राय रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज और ट्रेनों के ठहराव की मांग, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन शैलेश सिंह चतरा: राय रेलवे स्टेशन की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को चतरा सांसद के प्रतिनिधि दिलीप कुमार अम्बष्ट के नेतृत्व में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची लोकसभा सांसद संजय सेठ से उनके रांची स्थित आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राय रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण, टाटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस…
धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, राम मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। राजधानी समेत पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जमशेदपुर के महात्मा गांधी रोड स्थित राम मंदिर परिसर में भी जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर भाजपा नेत्री रौशनी सिंह राठौड़ ने राम मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से समाज में सुख, शांति और समृद्धि…
नाला थाना मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर रोज की तरह चल रहा है अवैध लॉटरी का कारोबार,कब होगी कार्रवाई? निजाम खान जामताड़ा: सूत्र से ऐसी खबर सामने आ रही है कि नाला थाना मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर राजू डोकानिया और बबलू डोकनिया रोज की तरह आज भी अवैध लॉटरी का कारोबार खुलेआम चला रहा है।इसे ना तो प्रशासन का कोई खौफ है और ना ही कानून का कोई भय है।कल भी इन दोनों व्यक्ति का अवैध लॉटरी बेचते हुए तस्वीर हमने दिखाया था पर अब तक ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नही हुआ। ऐसे में प्रशासन…
पुलिस सभा में जवानों की समस्याओं पर हुई चर्चा, एसपी ने दिया समाधान का भरोसा राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: पुलिस केंद्र, चतरा में शनिवार को पुलिस सभा का आयोजन किया गया। इसमें जिले के पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। सभा का मुख्य उद्देश्य जवानों की समस्याओं को सुनना और उनके कल्याण से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक पहल करना था। सभा के दौरान पुलिसकर्मियों ने बारी-बारी से अपनी समस्याएं, कठिनाइयां और सुझाव पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के समक्ष रखे। एसपी ने सभी की बातों को गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई…
साकची बंगाल क्लब में ‘एनिग्मा’ की चार दिवसीय प्रदर्शनी शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कोलकाता की महिला संचालित संस्था ‘एनिग्मा’ की चार दिवसीय प्री-पूजा प्रदर्शनी शनिवार से साकची बंगाल क्लब के प्रथम तल पर शुरू हुई। प्रदर्शनी 5 से 8 सितंबर तक सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन समाजसेवी पूर्वी घोष ने फीता काटकर किया। उन्होंने महिलाओं को मंच उपलब्ध कराने के लिए एनिग्मा की पहल की सराहना करते हुए शहर की महिलाओं से प्रदर्शनी में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की। संस्था…
