- सेरनदाग दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, ललित साहू अध्यक्ष और मनोज बने सचिव
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चतरा: टंडवा प्रखंड क्षेत्र के सेरनदाग गांव में दुर्गा पूजा समिति के पुनर्गठन को लेकर रविवार को चबूतरा पर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विशुन प्रसाद साहू ने की, जबकि संचालन मोहन कुमार ने किया। बैठक के दौरान पूजा समिति के कोषाध्यक्ष मनोज कुमार साहू ने बीते वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद पुरानी समिति के कार्यकाल को समाप्त करते हुए वर्ष 2026 में दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए नई समिति के गठन का प्रस्ताव रखा गया, जिसे ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।
नई समिति में गणेश प्रसाद साहू को अध्यक्ष, मनोज कुमार को सचिव और मनोज कुमार साहू को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं उत्तम प्रसाद साहू को संचालन, सुरेंद्र कुमार साहू को उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार उर्फ छोटू को उप सचिव, कामेश्वर गुप्ता को मीडिया प्रभारी तथा कैलाश साहू को पुजारी, दिलीप साहू को सह पुजारी और दिलीप पाठक को पुरोहित की जिम्मेदारी दी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में बताया गया कि सेरनदाग में दुर्गा पूजा की शुरुआत वर्ष 1989 में तत्कालीन जनसेवक गिरवर प्रसाद के प्रयास और शिक्षक स्व. झबु प्रसाद साहू के नेतृत्व में हुई थी। सेरनदाग के साथ कसियाडीह, पोकला, घघरा, किशनपुर समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों के सहयोग से पूजा समिति का गठन कर पूजा प्रारंभ की गई थी। तब से आज तक सभी धर्मों के बुद्धिजीवी, समाजसेवी और ग्रामीण आपसी सहयोग एवं भाईचारे के साथ दुर्गा पूजा को सफल बनाने में योगदान देते आ रहे हैं। बैठक में नरेश प्रसाद, उत्तम प्रसाद साहू, त्रिवेणी साहू, मनोज कुमार, फूलचंद साहू, मो. रफूल अंसारी, इस्लाम अंसारी, झमन प्रसाद साहू, बलदेव प्रसाद साहू, मोहन कुमार, शिक्षक कृष्णा साहू, कुलदीप वर्मा, बसंत राणा, टीरु लोहार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

