साकची बंगाल क्लब में ‘एनिग्मा’ की चार दिवसीय प्रदर्शनी शुरू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कोलकाता की महिला संचालित संस्था ‘एनिग्मा’ की चार दिवसीय प्री-पूजा प्रदर्शनी शनिवार से साकची बंगाल क्लब के प्रथम तल पर शुरू हुई। प्रदर्शनी 5 से 8 सितंबर तक सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी।
प्रदर्शनी का उद्घाटन समाजसेवी पूर्वी घोष ने फीता काटकर किया। उन्होंने महिलाओं को मंच उपलब्ध कराने के लिए एनिग्मा की पहल की सराहना करते हुए शहर की महिलाओं से प्रदर्शनी में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की।
संस्था की प्रमुख एलिट्रा सिन्हा मुखर्जी ने बताया कि जमशेदपुर में यह प्रदर्शनी 16वीं बार आयोजित हो रही है। यहां 30 से अधिक महिला उद्यमियों ने स्टॉल लगाए हैं, जहां साड़ियां, कुर्तियां, आभूषण, पुरुषों के परिधान, हस्तशिल्प एवं घरेलू उत्पाद उपलब्ध हैं। शहरवासियों के लिए विशेष छूट और ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। प्रदर्शनी का उद्देश्य महिला उद्यमियों को अपने हुनर और उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है।

