पूर्णिया में जर्जर पुल टूटा, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पूर्णिया। अमौर प्रखंड के तियरपाड़ा पंचायत स्थित आसियानी डगरा घाट पर रविवार को पुराना जर्जर लोहा पुल टूटने से गिट्टी लदा ट्रक परमान नदी में समा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, चालक और खलासी ट्रक से निकलकर भाग गए। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की सूचना पर बीडीओ, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। बीडीओ राजा राम पंडित ने बताया कि पुल पहले से क्षतिग्रस्त था। इसके बावजूद ट्रक कैसे पार कर रहा था, इसकी जांच की जाएगी। एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।
पुल टूटने से अमौर और जलालगढ़ के बीच एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया है, जिससे हजारों की आबादी प्रभावित हो रही है।

