श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता छत्तीसगढ़िया यादव समाज, वीर मंच सोनारी द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाजबंधुओं से आत्मीय भेंट की और सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। बन्ना गुप्ता ने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी समाजबंधुओं पर सदैव बनी रहे। समारोह में उपस्थित लोगों ने भी एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।
Author: nizam
गिरिडीह में SIR सर्वे के दौरान बवाल, BDO समेत कर्मियों को बनाया बंधक राष्ट्र संवाद संवाददाता गिरिडीह: जिले सरिया प्रखंड के कुसमाडीह पंचायत सचिवालय में SIR सर्वे के दौरान ग्रामीणों और BDO के बीच विवाद हो गया। मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर एक युवक से कहासुनी के बाद ग्रामीणों ने BDO ललित नारायण तिवारी समेत कई कर्मियों को पंचायत भवन में बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने युवक के साथ कथित मारपीट को लेकर BDO से माफी की मांग की। सूचना पर सरिया, बगोदर और बिरनी थाना की पुलिस के साथ SDM और SDPO मौके…
कृष्ण जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली, नदी में डूबे तीन दोस्तों की मौत पिकनिक मनाने निकले थे तीनों, पहले दो शव मिले, घंटों की तलाश के बाद सत्यम का भी शव बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: कृष्ण जन्माष्टमी पर जहां घर-घर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां चल रही थी, वहीं चतरा के तीन परिवारों में अपनों की एक दर्दनाक हादसे में मौत से मातम छा गया। पर्व की खुशियां देखते ही देखते चीख-पुकार में बदल गई। सदर थाना क्षेत्र के बरैनी पंचायत अंतर्गत घूरनाडीह गांव स्थित कड़गु पटेर नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे तीन दोस्तों की…
JSSC-CGL कथित अनियमितता मामले में CID की कार्रवाई तेज, आयोग कार्यालय पहुंची टीम; सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ दूसरी बार JSSC कार्यालय पहुंची CID की विशेष टीम, CGL परीक्षा से जुड़े दस्तावेज और OMR शीट खंगाली राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं, विशेषकर JSSC-CGL में कथित अनियमितता, धांधली और पेपर लीक के मामले में CID की जांच तेज होती नजर आ रही है। शुक्रवार को CID की विशेष जांच टीम नामकुम स्थित JSSC कार्यालय पहुंची और आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ की। जांच के दौरान टीम ने JSSC-CGL परीक्षा से…
कोल इंडिया चेयरमैन ने मगध-आम्रपाली परियोजना का किया निरीक्षण, आउटसोर्सिंग के मनमानी से सीसीएल परेशान आम्रपाली में नया कंपनी की इंट्री से उत्पादन व डिस्पैच में आई भारी गिरावट, कोल इंडिया व सीसीएल भारी परेशान राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: सीसीएल के मगध एवं आम्रपाली कोल परियोजना में कोल इंडिया के चेयरमैन बी. साईराम ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीएल के सीएमडी निलेंदु सिंह, डीटीओ चंद्रशेखर तिवारी सहित दोनों परियोजनाओं के महाप्रबंधक एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे। इससे पहले एक दिन पूर्व सीएमडी निलेन्दु सिंह पहुंचकर पूरी वस्तुस्थिति से अवगत हो चुके थे। चेयरमैन ने सबसे पहले…
दो सगे भाइयों और मां की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, पार गढ़ा में मेडिकल कैंप 80 ग्रामीणों की मलेरिया-टाइफाइड जांच, अब तक संक्रमण के लक्षण नहीं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार राष्ट्र संवाद संवाददाता रामगढ़। पतरातू प्रखंड के भदानीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत सुद्दी गांव के पार गढ़ा टोला में दो सगे भाइयों और उनकी मां की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को रामगढ़ के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम पार गढ़ा पहुंची और कैंप लगाकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। मेडिकल टीम ने करीब 80 ग्रामीणों…
साहस और वीरता को मिला सम्मान, धनबाद के तीन SI बने इंस्पेक्टर उत्कृष्ट कार्य के लिए आउट ऑफ टर्म प्रमोशन, एक सिपाही को भी मिली ASI की पदोन्नति राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद। साहस, वीरता और कर्तव्य के प्रति समर्पण के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले धनबाद के चार पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्म पदोन्नति दी गई है। इनमें तीन सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर तथा एक सिपाही को ASI बनाया गया है। गुरुवार को एसएसपी कार्यालय में आयोजित पिपिंग सेरेमनी में एसएसपी प्रभात कुमार और ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों के कंधे पर बैज लगाकर उन्हें…
फर्जी फिजियोथेरेपी क्लीनिक की आड़ में नर्सिंग होम चलाने का आरोप, फरार चिकित्सक डॉ. एनके सिन्हा देवघर से गिरफ्तार राजकुमार पासवान की मौत के बाद करीब दो माह से था फरार, किराये के मकान में अहले सुबह पुलिस ने की छापेमारी राष्ट्र संवाद संवाददाता गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी मोहल्ले में फिजियोथेरेपी क्लीनिक की आड़ में नर्सिंग होम संचालित करने और इलाज के दौरान मरीज राजकुमार पासवान की मौत के मामले में फरार चल रहे आरोपित चिकित्सक डॉ. एनके सिन्हा को पुलिस ने देवघर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार अहले सुबह करीब चार बजे देवघर…
PNM और OSL की मनमानी से केरेडारी-टंडवा मुख्य सड़क पर जाम, ब्लैकलिस्ट करने की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: चंद्रगुप्त कोल परियोजना से कोयला ढुलाई में लगी PNM और OSL कंपनी के वाहनों के कारण केरेडारी-टंडवा मुख्य सड़क पर इन दिनों लगातार जाम की स्थिति बनी रहने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोयला वाहनों की बेतरतीब आवाजाही और सड़क पर वाहनों के खड़े रहने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले से ही कोयला परिवहन के कारण धूल-गर्द की समस्या…
केरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह संपन्न मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। केरला समाजम हिंदी स्कूल, गोलमुरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने नृत्य, समूहगान सहित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह के मुख्य अतिथि केरला समाजम के नवनिर्वाचित अध्यक्ष टी.के. सुकुमारन ने शैक्षणिक, नियमितता एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र…
