गिरिडीह में SIR सर्वे के दौरान बवाल, BDO समेत कर्मियों को बनाया बंधक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गिरिडीह: जिले सरिया प्रखंड के कुसमाडीह पंचायत सचिवालय में SIR सर्वे के दौरान ग्रामीणों और BDO के बीच विवाद हो गया। मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर एक युवक से कहासुनी के बाद ग्रामीणों ने BDO ललित नारायण तिवारी समेत कई कर्मियों को पंचायत भवन में बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने युवक के साथ कथित मारपीट को लेकर BDO से माफी की मांग की। सूचना पर सरिया, बगोदर और बिरनी थाना की पुलिस के साथ SDM और SDPO मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। कई घंटे चले गतिरोध के बाद देर रात करीब 11 बजे BDO और अन्य कर्मियों को मुक्त कराया गया।
