राष्ट्र संवाद संवाददाता, मनोहरपुर
टाटानगर–एर्नाकुलम–टाटानगर एक्सप्रेस (18189/18190) का मनोहरपुर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव कल से शुरू होगा। शनिवार सुबह करीब 6:45 बजे सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ठहराव का शुभारंभ करेंगे। इस संबंध में चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हरिया ने दोनों जनप्रतिनिधियों को औपचारिक आमंत्रण भेजा है।
मनोहरपुर में ट्रेन ठहराव की मांग सांसद जोबा माझी लगातार पत्राचार और रेल अधिकारियों के साथ बैठकों में उठाती रही थीं। रेल मंत्रालय ने 28 अगस्त को प्रायोगिक ठहराव को मंजूरी दी थी। कल के कार्यक्रम में डीआरएम तरुण हरिया, सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी समेत रेल मंडल के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

