*लोवाडीह फुटबॉल टूर्नामेंट में पहुंचे विधायक, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका।
रसूनचोपा पंचायत के लोवाडीह गांव में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन समिति और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा, “गांव के मैदान से ही बड़े खिलाड़ी निकलते हैं। जरूरत सिर्फ प्रतिभाओं को सही अवसर देने की है।” उन्होंने खिलाड़ियों से खेल के साथ शिक्षा, अनुशासन और मेहनत को भी जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार गांव-गांव की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सिदो-कान्हू युवा खेल क्लब के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को खेल से जोड़ने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में खेल के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित फुटबॉल जैसे टूर्नामेंट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं। ऐसे ही मंचों से उभरने वाली प्रतिभाएं आगे चलकर प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर पोटका का नाम रोशन कर सकती हैथे मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेलप्रेमी और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे।

