Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 6 सितंबर को ‘फैक्ट फाइंडिंग’ सेमिनारःसरयू राय
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड राजनीति शिक्षा

    6 सितंबर को ‘फैक्ट फाइंडिंग’ सेमिनारःसरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सरयू राय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बोले सरयू (क्रासर)

    • तीन सत्र होंगे, तीन वीसी आएंगे
    • आंदोलन करने वाले छात्र भी आएंगे
    • शिक्षक पढ़ाई छोड़ कर अन्य कार्य में लगे
    • शिक्षक-विद्यार्थी तारतम्य कम हुआ

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने एक बार फिर साफ किया है कि 6 सितंबर को होने वाले सेमिनार में झारखंड के शिक्षा क्षेत्र में कमियों के बारे में न सिर्फ चर्चा होगी बल्कि उन कमियों को समझकर सरकार से उनके समाधान की दिशा में कार्य करने का आग्रह भी किया जाएगा। उन्होंने इस सेमिनार को ‘फैक्ट फाइंडिंग सेमिनार’ बताया है।

    सरयू राय ने सेमिनार की जानकारी दी

    यहां संवाददाताओं से चर्चा में सरयू राय ने कहा कि इस सेमिनार का आयोजन स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। सेमिनार में हाल ही में रांची में आंदोलनरत कुछ छात्रों को बुलाया गया है। उन्हें सेमिनार में इस आशय की जानकारी देने के लिए बुलाया गया है कि उनमें पनपे असंतोष का कारण क्या था और किन कारणों से उन्हें आंदोलन में जाने के लिए विवश होना पड़ा? इसके लिए जिम्मेदार व्यवस्था में व्याप्त कमियों के विषय में उनसे जानकारी प्राप्त की जाएगी।

    सरयू राय ने कहा कि इस सेमिनार में तीन विश्वविद्यालयों के कुलपति शामिल हो रहे हैं। रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सरोज शर्मा, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंद्रभूषण शर्मा और झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह सेमिनार में शामिल होंगे।

    सरयू राय ने शिक्षकों की स्थिति पर चिंता जताई

    श्री राय ने कहा कि सेमिनार में शिक्षकों की स्थिति पर भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ विडंबना है कि ये सरकारी कर्मी होने के नाते विगत 3 माह से एसआईआर के कार्य में ही लगे हुए हैं। सरकारी कार्य में लगे रहने के कारण इन शिक्षकों का विद्यार्थियों से तारतम्य न के बराबर रह गया है। शिक्षकों को अपने विषय की भरपूर जानकारी है, ये योग्य भी हैं लेकिन वो पढ़ा नहीं रहे हैं। शिक्षकों को कभी जिलाधिकारी कार्यालय में प्रतिनियुक्त पर रख लिया जाता है तो कभी जेएनएसी में, कभी कहीं तो कभी कहीं। इससे शिक्षा का जबरदस्त नुकसान हो रहा है। हम लोग इस कार्यशैली में, इस व्यवस्था में परिवर्तन के हिमायती हैं। इसीलिए यह संगोष्ठी आयोजित की जा रही है।

    श्री राय ने बताया कि 6 सितंबर की सुबह 9 से 10 बजे तक पंजीकरण का काम होगा। इसके बाद उद्घाटन सत्र सुबह 10 से 11 बजे तक चलेगा। प्रथम सत्र सुबह 11.15 से 12.30 तक चलेगा जो प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा के लिए होगा। इसके बाद द्वितीय सत्र दोपहर 12.30 से 2 बजे तक चलेगा। यह सत्र उच्च शिक्षा व छात्र-युवा असंतोष से संबंधित होगा। इसके बाद भोजनावकाश होगा। भोजनावकाश के बाद तीसरे सत्र में शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। सभी को सहभागिता का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। श्री राय ने बताया कि सभी विद्यालयों को आमंत्रण भेजा गया है।

    इनसेट: 6 सितंबर को स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सेमिनार में एक चीज खास होगीः तीन-तीन कुलपतियों का सेमिनार में शामिल होना, मंच शेयर करना। जानकार बताते हैं कि जमशेदपुर के इतिहास में एक मंच पर अब तक तीन-तीन कुलपतियों को नहीं देखा गया है!

    उच्च शिक्षा झारखंड शिक्षा फैक्ट फाइंडिंग सेमिनार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिखार हत्याकांड: निष्पक्ष जांच और पत्रकारिता की साख की कसौटी
    Next Article श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुइलाडुंगरी में भूमि पूजन संपन्न, 1934 से जारी आस्था की परंपरा

    Related Posts

    बदहाल सड़क से बेहाल ग्रामीण, पांच किमी का सफर तय करने में लग रहे 20 मिनट

    November 1, 2026

    चांडिल में अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

    November 1, 2026

    कुशपुतुल के ग्रामीणों ने ईचागढ़ विधायक को सौंपा ज्ञापन

    November 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बदहाल सड़क से बेहाल ग्रामीण, पांच किमी का सफर तय करने में लग रहे 20 मिनट

    चांडिल में अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

    कुशपुतुल के ग्रामीणों ने ईचागढ़ विधायक को सौंपा ज्ञापन

    चित्रांकन और निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा*l

    मोहनपुर के जंगल में पेड़ से लटकता मिला 20 वर्षीय युवक का शव

    गम्हरिया थाना कांड के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, एसपी को सौंपा ज्ञापन

    राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिले के 11 खिलाड़ी चयनित

    शताब्दी वर्ष पर जमशेदपुर में भव्य शाखा संगम, 213 शाखाओं के स्वयंसेवक हुए एकत्रित

    सरायकेला में जेएचटीईटी शांतिपूर्ण संपन्न, 16,315 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

    भाजपा नेता अनिल सिंह का खुला पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.