

चित्रांकन और निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा*l
*बारीडीह बस्ती में चित्रगुप्त उत्थान समिति ने कराया आयोजन, 11 नवंबर को पूजा स्थल पर सम्मानित होंगे विजेता*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, जमशेदपुर
श्री श्री चित्रगुप्त उत्थान समिति, बारीडीह बस्ती की ओर से बच्चों की रचनात्मकता, ज्ञान और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चित्रांकन एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के माध्यम से बच्चों को कायस्थ समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और इतिहास से परिचित कराने का प्रयास किया गया।
निबंध प्रतियोगिता के विषयों में भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा का महत्व तथा भारत की प्रगति में कायस्थ समाज की भूमिका शामिल रही। वहीं चित्रांकन प्रतियोगिता में बच्चों ने भगवान चित्रगुप्त के चित्र के साथ प्रदूषण, स्वच्छता और हरित शहर जैसे विषयों पर अपनी कल्पनाशीलता दिखाई। प्रतियोगिता के विजेताओं को 11 नवंबर 2026 को श्री चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर हरि मंदिर मैदान स्थित पूजा स्थल में सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव, कामेश्वर प्रसाद, विनय कुमार वर्मा, अनुभव कुमार, संतोष कुमार लाल, अमित सिन्हा, रतन कुमार, राजीव श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, पुतुल श्रीवास्तव, राकेश सिन्हा, अजीत सिन्हा सहित अन्य चित्रांश बंधुओं का योगदान रहा।

