Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

    News DeskBy News DeskSeptember 4, 2026Updated:September 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    K

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। पिछले तीन दिनों से चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का समापन शुक्रवार को हुआ। महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का फाइनल सम्पन्न हुआ। दोनों प्रतियोगिता के फाइनल में प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता के समापन समारोह में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह एवं अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान बाल राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता के 30 फाइनलिस्ट एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के 8 फाइनलिस्ट समूहों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाल-राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में नटखट नन्हे बाल गोपाल एवं राधा रानी ने सबका मन मोह लिया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न सामाजिक विषयों पर आधारित नृत्यों में प्रतिभागियों का प्रदर्शन अद्भुत और मनोरंजनपूर्ण रहा, जिसमें सभी समूहों ने अपने कला की उच्चतम मानकों का प्रदर्शन किया। वहीं, जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर सूर्य मंदिर परिसर में आकर्षक विधुत सज्जा की गई थी। दर्शकों ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान करतल ध्वनि एवं जय श्री कृष्ण जैसे नारों के संग प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में जज के रूप में सोनाली चटर्जी, डॉ रम्यता प्रफुल्ल, अरभ सागर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

     

    महोत्सव में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने जमशेदपुर समेत झारखंडवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भारतीय संस्कृति में विशिष्ट स्थान है। वहीं, वर्षों से चल रहे सूर्य मंदिर समिति द्वारा बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर समिति को शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ते हैं और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नन्हें बाल गोपाल एवं राधा रानी के मनमोहक रूप और सामाजिक एवं पर्यावरण संदेशों पर आधारित नृत्य अति सराहनीय रहे। ऐसे आयोजन समाज में एकता, प्रेम और सांस्कृतिक गर्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों को भी बच्चों में अच्छे संस्कार सृजन करने के लिए बधाई दी।

     

    ये रहे परिणाम:

    बाल राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर युवांश कुमार, द्वितीय स्वतिदिता दास, तृतीय स्थान पर अनुष्का झा विजयी रहे। विजयी प्रतिभागियों को क्रमशः 7 हजार, 5 हजार एवं 3 हजार की राशि एवं प्रशस्ति पत्र भेंट की गई। वहीं, 5 अन्य को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

     

    सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के फाइनल में प्रथम स्थान पर आरबीडी क्रू, द्वितीय स्थान पर आराध्या रूमा यूनिवर्स एवं तृतीय स्थान पर संभव ग्रुप की टीम विजयी रही। विजयी समूहों को क्रमशः 20 हजार, 15 हजार और 10 हजार की राशि एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। वहीं, फाइनल में जगह बनाने वाली 5 टीम को सांत्वना पुरस्कार के रूप में नकद प्रोत्साहन राशि भेंट कर उत्साहवर्धन किया गया।

     

    इस अवसर पर संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, सुशांत पांडा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, कृष्णमोहन सिंह, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, प्रमोद मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, टुनटुन सिंह, राकेश सिंह, खेमलाल चौधरी, कुलवंत सिंह बंटी, सतीश सिंह, समेत अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजन्माष्टमी की धूम जमशेदपुर में: मंदिरों में विशेष सजावट और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
    Next Article 20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    Related Posts

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    September 4, 2026

    जन्माष्टमी की धूम जमशेदपुर में: मंदिरों में विशेष सजावट और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

    September 4, 2026

    डायल-112 सेवा बनी लोगों का भरोसा, औसतन 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही जमशेदपुर पुलिस

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

    जन्माष्टमी की धूम जमशेदपुर में: मंदिरों में विशेष सजावट और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

    डायल-112 सेवा बनी लोगों का भरोसा, औसतन 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही जमशेदपुर पुलिस

    सुंदरनगर में छह दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारी तेज, विधिवत हुआ भूमि पूजन

    मानगो फ्लाईओवर की सौगात जल्द मिलेगी जनता को : अवधेश सिंह

    गांव के मैदान से ही निकलते हैं बड़े खिलाड़ी, प्रतिभाओं को अवसर जरूरी” : संजीव सरदार

    ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंजा माटकू, विधायक संजीव सरदार ने की पूजा-अर्चना

    श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुइलाडुंगरी में भूमि पूजन संपन्न, 1934 से जारी आस्था की परंपरा

    6 सितंबर को ‘फैक्ट फाइंडिंग’ सेमिनारःसरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.