श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता
जमशेदपुर। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता छत्तीसगढ़िया यादव समाज, वीर मंच सोनारी द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाजबंधुओं से आत्मीय भेंट की और सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
बन्ना गुप्ता ने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी समाजबंधुओं पर सदैव बनी रहे। समारोह में उपस्थित लोगों ने भी एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।

