दुर्गा पूजा शिव शंकर समिति मानगो का भूमि पूजन संपन्न , ग्रामीण परिवेश पर आधारित पंडाल आकर्षण का केंद्र रहेगा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर । मानगो हीरा होटल स्थित दुर्गा पूजा शिव शंकर समिति का शनिवार को पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया । इस मौके पर दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्यों की सार्थक भागीदारी रही । समिति के अध्यक्ष अविनाश सिंह राजा , श्रीगणेश सिंह तथा महासचिव नंदू शर्मा हैं । इस साल यह पूजा समिति का 49वां वर्ष है । पूजा समिति के संयुक्त सचिव राजा गांगुली ने बताया कि शिव शंकर समिति के पूजा पंडाल इस वर्ष खास तरह का बनाया जा रहा है। इस पंडाल में ग्रामीण परिवेश से जुड़े वन देवी पर आधारित मूर्ति का निर्माण कराया जा रहा है जो कोलकाता के आर्ट कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट द्वारा बनाया जा रहा है । वहीं पूजा समिति के प्रेस प्रवक्ता रामकुमार ने बताया कि यह दुर्गा पूजा पंडाल जमशेदपुर शहर के मानगो चौक स्थित डिमना रोड में हीरा होटल के समीप बनता है जो हर वर्ष अलग तरह का कुछ खास निर्माण किया जाता है । उन्होंने बताया कि इस पूजा पंडाल में जमशेदपुर के अलावा काफी दूर दूर से लोग मां दुर्गा का दर्शन एवं पूजन करने आते हैं । भूमि पूजन कार्यक्रम में समिति के सैकड़ों सदस्य गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

