डॉ उषा शुक्ला को शिक्षक दिवस पर शिक्षण में उत्कृष्ट आजीवन उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया गया
जमशेदपुर 5 सितंबर 26
कोल्हान विश्वविद्यालय की प्रथम डीन स्टूडेंट वेल्फेयर,और ग्रेजुएट वीमेंस कॉलेज और ए बी एम कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ प्रोफेसर उषा शुक्ला को आज शिक्षक दिवस केअवसर पर जनहित संरक्षण ट्रस्ट ने शिक्षण में उत्कृष्ट आजीवन उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया l
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने आज डॉ प्रोफेसर उषा शुक्ला के निवास पहुंचकर शाल ओढ़ाकर और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में डॉ उषा शुक्ला के योगदान की भूरि भूरि प्रशंसा की l
ट्रस्ट ने कहा है कि डॉ उषा शुक्ला ने सांख्यिकी के कुशल प्रोफेसर के रूप में पूरे झारखंड में शानदार और बेजोड़ इतिहास बनाया और छात्रों को बड़े बड़े पदों पर जाने के लिए मार्गदर्शन किया l डॉ प्रो. शुक्ला ने कहा कि शिक्षा में आज और भी गुणवत्ता बढ़ाना जरूरी है l हमे बच्चों में संस्कारयुक्त शिक्षा की भावना को भी प्रबल बनाने के लिए प्रेरित करना है l यह हम सबका दायित्व है l

