Author: nizam

धनबाद स्टेशन पर 130 लीटर शराब-बीयर बरामद, 6 बैग और 2 थैले जब्त राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद : धनबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम ने ट्रेन संख्या 13051 के जनरल कोच से करीब 130 लीटर केन बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की अंकित कीमत करीब 38,160 रुपये बताई गई है। आरपीएफ टीम को ट्रेन के पीछे वाले जनरल कोच में 6 बैग और 2 थैले संदिग्ध हालत में मिले। यात्रियों से पूछताछ के बावजूद किसी ने सामान पर अपना दावा नहीं किया। तलाशी लेने पर बैग और थैलों से शराब व…

Read More

JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी पर भाजपा का सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची। झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा सांसदों व विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रोजेक्ट भवन में मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। भाजपा ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखते हुए 48 घंटे में कार्रवाई की मांग की है। पार्टी ने JPSC और JSSC की विभिन्न परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की…

Read More

तदाशा मिश्रा की डीजीपी नियुक्ति पर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में रखा पक्ष, कहा- नियमों के तहत हुआ चयन राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची। झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले में राज्य सरकार ने अनुपालन हलफनामा दाखिल कर पूरी नियुक्ति प्रक्रिया का सिलसिलेवार ब्यौरा दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मनमाने ढंग से नहीं, बल्कि लागू नियमों, वरिष्ठता और योग्यता के आधार पर की गई। सरकार के अनुसार, 2024 में तत्कालीन डीजीपी अजय कुमार सिंह के पद पर बने रहने को लेकर स्थिति उत्पन्न होने…

Read More

मुसहर समुदाय भी हमारे समाज का हिस्सा : रामबहादुर राय आईजीएनसीए में ‘होमस्टेड लैंड एंटाइटलमेंट एंड मुसहर कम्युनिटी इन बिहार’ पुस्तक का लोकार्पण राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली, 1 सितंबर। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) के कलानिधि प्रभाग में डॉ. हरीश कुमार की पुस्तक ‘होमस्टेड लैंड एंटाइटलमेंट एंड मुसहर कम्युनिटी इन बिहार : ए सोशल वर्क पर्सपेक्टिव’ का लोकार्पण एवं परिचर्चा आयोजित हुई। पुस्तक का प्रकाशन मानक पब्लिकेशन ने किया है। कार्यक्रम में आईजीएनसीए ट्रस्ट के अध्यक्ष रामबहादुर राय ने कहा कि पुस्तक मुसहर समुदाय के जीवन की ओर एक महत्वपूर्ण खिड़की खोलती है। उन्होंने कहा कि…

Read More

महादेव डिग्री कॉलेज में संजू देवी बनीं अध्यक्ष, निदेशकों ने सौंपा नियुक्ति पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: महादेव डिग्री कॉलेज, शहीद चौक, टंडवा में मंगलवार को कॉलेज प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबे समय से रिक्त अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से संजू देवी, पति नागेश्वर साह का चयन किया गया। कॉलेज के निदेशक महादेव कुमार, पिता बलेश्वर साहू तथा निदेशक रीना देवी, पति तीरथ कुमार साहू ने संयुक्त रूप से संजू देवी को अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र सौंपा और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। निदेशकों ने विश्वास जताया कि संजू देवी अपनी नई जिम्मेदारी…

Read More

पुलिस पदाधिकारियों के मान-सम्मान और मांगों को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चरणबद्ध आंदोलन राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची। झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने पुलिसकर्मियों की लंबित मांगों और मान-सम्मान को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर विधायक जयराम महतो एवं उनके समर्थकों द्वारा बरवाअड्डा थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ कथित दुर्व्यवहार का उल्लेख करते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में आरोपी विधायक की गिरफ्तारी, पुलिसकर्मियों के वर्दी एवं राशन भत्ते में बढ़ोतरी, विभिन्न भत्तों का पुनरीक्षण, पुलिसकर्मियों के दो बच्चों के लिए शिक्षा भत्ता और स्वास्थ्य…

Read More

कुलडीहा में सरकारी जमीन, कुएं और सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश राष्ट्र संवाद संवाददाता *पोटका :* पोटका प्रखंड के कुलडीहा पंचायत अंतर्गत कुलडीहा मौजा के प्लॉट संख्या-396 को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सरकारी भूमि, सरकारी कुएं और वर्षों पुराने सार्वजनिक कच्चे रास्ते पर जबरन घेराबंदी कर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए समस्त ग्रामवासियों ने पोटका अंचल अधिकारी को सामूहिक आवेदन सौंपा है और अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। *क्या है पूरा मामला* ग्रामीणों के अनुसार प्लॉट संख्या-396 में राजस्व अभिलेख के मुताबिक सरकारी भूमि है। उसी भूमि पर…

Read More

चतरा में सरेआम फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा व कारतूस बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा : शहादत चौक गोलीकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों मो. अकबर उर्फ रोहित और मो. समीर कुरैशी को गिरफ्तार किया है। दोनों चतरा से हजारीबाग भागने की फिराक में थे, जिन्हें एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुल्लू मोड़ के पास पल्सर बाइक समेत पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, चाकू और मोबाइल बरामद किया है। 16 अगस्त को आपसी विवाद में शहादत चौक पर मो. शहजाद…

Read More

दिन में नेता, रात में चोर! सरकारी दफ्तरों में सेंधमारी करने वाले जीजा-साले गिरफ्तार, 50 लाख का सामान बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता पलामू : नौडीहा बाजार थाना पुलिस ने सरकारी संस्थानों में चोरी करने वाले जीजा-साले की जोड़ी को गिरफ्तार कर करीब 50 लाख रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नामुदाग निवासी अवधेश कुमार भुइयां और उसके साले अमोद भुइयां के रूप में हुई है। अवधेश पूर्व में जिला परिषद सदस्य रह चुका है। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के अनुसार, सूचना मिली थी कि अवधेश के घर में चोरी…

Read More

JSSC ने इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की रद्द राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने विज्ञापन संख्या 15/2023 एवं 16/2023 के तहत प्रस्तावित झारखंड इंटरमीडिएट स्तर (कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिंदी टंकण अहर्ता धारक पद) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को रद्द कर दिया है। आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की है। आयोग के अनुसार, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार के पत्र संख्या-4919, दिनांक 29 जुलाई 2026 के माध्यम से दोनों विज्ञापनों से संबंधित सभी अधियाचनाएं वापस ले ली गई हैं। अधियाचनाएं वापस लिए जाने के बाद आयोग…

Read More