चतरा में सरेआम फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चतरा : शहादत चौक गोलीकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों मो. अकबर उर्फ रोहित और मो. समीर कुरैशी को गिरफ्तार किया है। दोनों चतरा से हजारीबाग भागने की फिराक में थे, जिन्हें एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुल्लू मोड़ के पास पल्सर बाइक समेत पकड़ा।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, चाकू और मोबाइल बरामद किया है। 16 अगस्त को आपसी विवाद में शहादत चौक पर मो. शहजाद को जांघ में गोली मारी गई थी। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

