Author: Nizam Khan

अफजलपुर में टीओपी व्यवस्था बहाल करने की दिशा में विधानसभा अध्यक्ष का सराहनीय प्रयास निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: झारखंड-पश्चिम बंगाल की सीमावर्ती इलाक़ा होने के कारण जामताड़ा ज़िले के नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत अफजलपुर में अब बहुत जल्द टीओपी व्यवस्था बहाल होगी। सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस की मौजूदगी बेहद महत्वपूर्ण है। लंबे समय से यहां टीओपी (थाना आउट पोस्ट) की व्यवस्था बंद होने के कारण स्थानीय लोगों को असुरक्षा की भावना का सामना करना पड़ रहा था। अपराध, अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए क्षेत्र के…

Read More

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में स्टेट लिटिगेशन पॉलिसी के तहत डिस्ट्रिक्ट एंपावर्ड कमेटी की आहूत बैठक संपन्न माननीय उच्च न्यायालय में लंबित वादों की हुई समीक्षा; शीघ्र निष्पादन हेतु दिए गए निर्देश*_ आज दिनांक 30.08.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में स्टेट लिटिगेशन पॉलिसी के तहत डिस्ट्रिक्ट एंपावर्ड कमेटी की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त ने माननीय उच्च न्यायालय झारखंड, रांची में लंबित वादों यथा कंटेंप्ट केस, रिप्रेजेंटेशन मैटर, रिट वादों से संबंधित विभागवार समीक्षा किया। उपायुक्त ने लंबित वादों के निष्पादन को लेकर संबंधित…

Read More

जामताड़ा में आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा बैठक, चिन्हित गांवों के विकास पर जोर राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा, 30 अगस्त 2025। समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में आदि कर्मयोगी अभियान से संबंधित प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनरों के तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं अन्य बिंदुओं पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य आदिवासी समुदाय के समग्र विकास और उन्हें योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि चिन्हित गांवों…

Read More

जामताड़ा में जमीयत उलेमा-ए-हिन्द का चुनाव संपन्न मौलाना सईद अहमद कासमी पुनः जिला अध्यक्ष चुने गए, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा। जमीयत उलेमा-ए-हिन्द, जिला जामताड़ा का चुनाव शनिवार को मदरसा दारुल उलूम बामनडिहा में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से मौलाना सईद अहमद कासमी को एक बार फिर जिला अध्यक्ष चुना गया। साथ ही हाफिज जलालुद्दीन अंसारी को जिला महासचिव, मौलाना अमजद को कोषाध्यक्ष, मौलाना शराफत हुसैन को उपाध्यक्ष और मौलाना सद्दाम को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा मजलिस-ए-आमला एवं कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन सर्वसम्मति से किया गया।…

Read More

जामताड़ा समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रवि आनंद की मासिक प्रेस वार्ता, जिले की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में मासिक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में जिले की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी विभागवार दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत 187 मरीजों को ₹7.79 करोड़ की चिकित्सा अनुदान राशि दी गई। 1,725 संस्थागत प्रसव कराए गए, 2,968 बच्चों का पूर्ण टीकाकरण हुआ और 1731 लोगों को ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन से परामर्श मिला। मोतियाबिंद के…

Read More

दिवंगत मंत्री स्व रामदास सोरेन के संस्कार भोज में शामिल हुए विधानसभाध्यक्ष निजाम खान।राष्ट्र संवाद जमशेदपुर: जमशेदपुर स्थित घोड़ाबांधा में रविवार को राज्य के दिवंगत शिक्षा मंत्री और झारखंड आंदोलनकारी स्व. रामदास सोरेन के आवास पर आयोजित संस्कार भोज में प्रदेश के कई दिग्गज नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। इस अवसर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो भी पहुंचे और स्व. रामदास को श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्कार भोज के दौरान वातावरण भावुक था। रवीन्द्रनाथ महतो ने रामदास सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन और झारखंड राज्य के गठन में उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि “रामदास जी केवल…

Read More

गढ़जोड़ी क्लस्टर में नाटक के माध्यम से जंक फूड के नुकसान पर जागरूकता कार्यक्रम निजाम खान।राष्ट्र संवाद जामताड़ा : जिले के कुंडहित प्रखंड के गढ़जोड़ी क्लस्टर के मवि प्रसादपुर में शुक्रवार को सहिया साथियों द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जंक फूड के नुकसान और घर के देशी शुद्ध भोजन के फायदे के बारे में जानकारी दी गई। सहिया साथियों ने बताया कि बाजार में मिलने वाले जंक फूड सेहत के लिए हानिकारक होते हैं, इनमें आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होती है और लंबे समय तक इनके सेवन…

Read More

बागडेहरी पंचायत की मुखिया सूरजमुखी हेंब्रम का सराहनीय प्रयास,दो जरूरतमंद को दिलाया विकलांग प्रमाण पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जामताड़ा: बागडेहरी पंचायत की मुखिया सूरजमुखी हेंब्रम अपने कुशल नेतृत्व और जनसेवा की भावना के लिए जानी जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर यह साबित किया कि सच्ची जनप्रतिनिधि वही होती है, जो अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को समझे और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए। पंचायत क्षेत्र के जनार्दनपुर गांव के सुनील पहाड़िया और संदीप मंडल दो जरूरतमंद दिव्यांग नागरिक लंबे समय से विकलांग प्रमाण पत्र के लिए प्रयासरत थे, लेकिन विभिन्न कारणों से…

Read More

जमीअत उलमा ए हिन्द का जामताड़ा का संगठनात्मक चुनाव मदरसा दारुल उलूम बामनडीहा में कल:हाफिज जलालुद्दीन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जमीअ उलमा ए हिन्द जिला जामताड़ा के जनरल सेक्रेटरी हाफिज जलालुद्दीन अंसारी ने एक बयान जारी करके कहा पूरे झारखंड में जमीअत उलमा ए हिन्द का संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया जारी है इसी क्रम में जिला जामताड़ा का चुनाव कल दिनांक 30 अगस्त समय 1:30 बजे मदरसा दारुल उलूम बामनडिहा में होना तय पाया है जिसमें मुशाहिद के तोर पर जमीअत उलमा झारखंड के जनरल सेक्रेटरी मौलाना डॉक्टर असगर मिस्बाही कोषाध्यक्ष शाह उमेर व मुफ्ती कमर आलम साहब आ रहे हैं…

Read More

कुंडहित प्रखंड में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर BLBC की बैठक आयोजित राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड कार्यालय में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को सफल बनाने के उद्देश्य से BLBC की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा ने की। इस दौरान किसानों को योजना से अधिकतम लाभ दिलाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बीमा योजना की प्रक्रिया, किसानों के पंजीकरण, प्रीमियम भुगतान, फसल क्षति की स्थिति में दावा दाखिल करने की प्रक्रिया तथा समयसीमा को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रखंड विकास…

Read More