Author: Nizam Khan

3 माह से जन्म प्रमाण पत्र के लिए भटक रही महिला ने जनता दरबार में रोते हुए उपायुक्त से लगाई गुहार; उपायुक्त के निर्देश पर 2 घंटे के अंदर महिला के बेटे कार्तिक हेंब्रम का बना जन्म प्रमाण पत्र राष्ट्र संवाद सं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा लगाए जा रहे जनता दरबार का सीधा लाभ आम लोगों को मिल रहा है। जनता दरबार के माध्यम से जिले के आम लोग सीधा उपायुक्त से मिलकर अपनी व्यथा, परेशानी को बता पा रहे हैं एवं उपायुक्त भी सहज होकर धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं को सुनकर निष्पादन कर…

Read More

“रांची में झारखंड प्रदेश यादव महासभा की कार्यसमिति बैठक, महासचिव दिनेश यादव ने एकता और विकास पर दिया जोर” राष्ट्र संवाद सं रांची के हरमू स्थित स्वागतम बैंक्विट हॉल में झारखंड प्रदेश यादव महासभा की कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और समाज के उत्थान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश महासचिव दिनेश यादव ने अपनी बात रखते हुए कहा कि समाज की एकता और विकास के लिए युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यादव समाज को शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक सशक्तिकरण के क्षेत्र…

Read More

अफजलपुर पुलिस टीओपी के जीर्णोद्धार की दिशा में अहम कदम, एसपी राजकुमार मेहता ने की स्थल जांच निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: जिले में पुलिसिंग को सशक्त बनाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से नाला थाना अंतर्गत अफजलपुर पुलिस टीओपी (थाना आउट पोस्ट) के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। सोमवार को जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता स्वयं अफजलपुर पहुंचे और टीओपी के लिए चयनित स्थल का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नाला एसडीपीओ मनोज कुमार महतो और नाला थाना प्रभारी राजीव रंजन भी मौजूद रहे। अफजलपुर में पहले से पुलिस टीओपी…

Read More

राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के अवसर पर जिले के इनडोर स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन; उपायुक्त श्री रवि आनंद एवं उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार ने कार्यक्रम का किया विधिवत शुभारंभ उपायुक्त ने खेला कैरम एवं बैडमिंटन; खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला आज दिनांक 01.09.2025 को जामताड़ा जिला अंतर्गत इनडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के अवसर पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार एवं जिला खेल पदाधिकारी श्री तूफान कुमार पोद्दार के द्वारा विधिवत किया गया। इससे पूर्व इस…

Read More

आदि कर्मयोगी अभियान रिस्पोंसिव गवर्नेंस प्रोग्राम के तहत जिले के नगर भवन, दुलाडीह में प्रखंड स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों का 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब का हुआ विधिवत शुभारंभ आज दिनांक 01.09.2025 को जामताड़ा जिला अंतर्गत नगर भवन, दुलाडीह में आदि कर्मयोगी अभियान रिस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रोग्राम के तहत प्रखंड स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों के 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब जामताड़ा का विधिवत शुभारंभ किया गया। _*डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब का हुआ विधिवत शुभारंभ*_ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०), अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, संबंधित प्रखंड विकास…

Read More

गांगुडीह में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की श्रद्धांजलि सभा, मूर्ति स्थापना के लिए विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के द्वारा रखी गयी नींव निजाम खान ।राष्ट्र संवाद जामताड़ा: जिला अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के गांगुडीह (चिरुडीह) में झारखंड राज्य के निर्माता एवं वीर योद्धा स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इसके अलावा जामताड़ा डीसी रवि आनंद, एसपी राजकुमार मेहता भी मौजूद रहे ।श्रद्धांजलि सभा के दौरान शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित करने के लिए नींव रखी गई।गठबंधन के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, आंदोलनकारी…

Read More

तेल पाइपलाइन की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने की अपील राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: आईओसीएल हल्दिया-बरौनी तेल पाइपलाइन जामताड़ा जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरती है। हाल के दिनों में असामाजिक तत्वों द्वारा पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर तेल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश की जा रही है। जिला पुलिस प्रशासन ने इस पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए आम जनता से सहयोग की अपील की है। तेल पाइपलाइनों में उच्च दबाव से तेल का प्रवाह होता है। किसी प्रकार की छेड़छाड़ से बड़े हादसे होने और जान-माल की भारी क्षति की आशंका रहती है।…

Read More

कांग्रेस की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: बिहार में हाल ही आयोजित महागठबंधन की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माता के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक से बाबू वीर कुंवर सिंह चौक तक आक्रोश मार्च निकाला। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी को जब सत्ता नहीं मिली तो वे लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री को गाली देने लगे।…

Read More

कीचड़युक्त सड़क से परेशान ग्रामीण, सिकंदरपुर से बागडेहरी तक सफर बना मुश्किल निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड अंतर्गत सिकंदरपुर बजरंगबली मंदिर से चुहादाहा होते हुए बागडेहरी तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा मुख्य पथ कीचड़युक्त और जर्जर हो जाने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश और लंबे समय से सड़क निर्माण न होने के कारण यह मार्ग कीचड़ से लथपथ हो चुका है, जिससे आवागमन लगभग ठप हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मुख्य पथ सिकंदरपुर, चुहादाहा, बागडेहरी समेत कई गांवों को जोड़ता है और आसपास…

Read More

महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वाबलंबी वार्षिक आमसभा संपन्न निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वाबलंबी वार्षिक आमसभा का आयोजन डुमरिया क्लस्टर के भेलाडंगाल स्थित JSLPS कार्यालय भवन में किया गया। इस अवसर पर झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में महिला स्वंय सहायता समूहों की प्रगति, आर्थिक स्वावलंबन, आजीविका संवर्धन एवं सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। रवीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि महिला सशक्तिकरण ग्रामीण विकास की नींव है, और…

Read More