Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गांगुडीह में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की श्रद्धांजलि सभा, मूर्ति स्थापना के लिए विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के द्वारा रखी गयी नींव
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    गांगुडीह में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की श्रद्धांजलि सभा, मूर्ति स्थापना के लिए विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के द्वारा रखी गयी नींव

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गांगुडीह में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की श्रद्धांजलि सभा, मूर्ति स्थापना के लिए विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के द्वारा रखी गयी नींव

    निजाम खान ।राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: जिला अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के गांगुडीह (चिरुडीह) में झारखंड राज्य के निर्माता एवं वीर योद्धा स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इसके अलावा जामताड़ा डीसी रवि आनंद, एसपी राजकुमार मेहता भी मौजूद रहे ।श्रद्धांजलि सभा के दौरान शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित करने के लिए नींव रखी गई।गठबंधन के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, आंदोलनकारी और हजारों की संख्या में आमजन मौजूद थे।

    शिबू सोरेन, जिन्हें स्नेहपूर्वक “दिशोम गुरु” और “गुरुजी” कहा जाता है, झारखंड की राजनीति के एक मजबूत स्तंभ माने जाते हैं। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैनर तले आदिवासियों के हक और अधिकार के लिए लंबा संघर्ष किया। बिहार से अलग राज्य झारखंड बनाने के आंदोलन में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही।

    शिबू सोरेन तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने (2005, 2008 और 2009) और केंद्र सरकार में कोयला मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। वे आठ बार लोकसभा सांसद रहे और तीन बार राज्यसभा के सदस्य भी बने।

    झारखंड सरकार ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की है। इस संबंध में 28 अगस्त को झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया और केंद्र सरकार को भेजा गया।

    श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन का योगदान झारखंड के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेल पाइपलाइन की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने की अपील
    Next Article ए.डी.एल. सोसायटी अपने पूर्व वैभव की ओर अग्रसर

    Related Posts

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.