उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद ने प्रखंड स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों को दिया प्रमाण पत्र राष्ट्र संवाद सं जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जामताड़ा जिला अंतर्गत नगर भवन दुलाडीह में “आदि कर्मयोगी” अभियान रिस्पोंसिव गवर्नेंस प्रोग्राम के तहत चल रहे 03 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब के समापन समारोह आज दिनांक 03.09.2025 को आयोजित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०), परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अनंत कुमार के अलावा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय मास्टर…
Author: Nizam Khan
खेलगांव, रांची में चार दिवसीय राज्य शूटिंग चैंपियनशिप का आगाज़ राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची: 15वीं झारखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप और तीसरी झारखंड इंटर-स्कूल चैंपियनशिप का शुभारंभ मंगलवार को खेलगांव, होटवार स्थित टिकैत उमराव शूटिंग रेंज में हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड सरकार के मंत्री श्री सुदीव्य कुमार (शहरी विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग) ने किया। झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन (JSRA) द्वारा भव्य स्तर पर आयोजित यह चैंपियनशिप 2 सितंबर से 5 सितंबर तक चलेगी। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंत्री सुदीव्य कुमार ने कहा: “जैसे ही मुझे इस…
जादूगोड़ा में सरकारी जमीन पर बढ़ता अतिक्रमण, प्रशासन सख्त कार्रवाई की तैयारी में राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता जादूगोड़ा।जादूगोड़ा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। कई स्थानों पर लोगों ने खुलेआम सरकारी भूमि पर घर, दुकान और पक्के निर्माण खड़े कर दिए हैं। इससे न केवल सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा हो रहा है, बल्कि विकास की कई योजनाएं भी अधर में लटक गई हैं। *प्रभावशाली लोगों का संरक्षण* स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध कब्जे के पीछे प्रभावशाली और रसूखदार लोगों का हाथ है। ग्रामीण सुनील कहते हैं…
गम्हरिया में जर्जर सड़क ने बढ़ाया खतरा, ड्यूटी से लौट रहे दो कर्मचारी दुर्घटना ग्रस्त राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया:टाटा स्टील गम्हरिया से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे सीएस विभाग के कर्मचारी मनोज महतो और एचआर विभाग के बिरेन्द्र महतो आज शाम सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। खराब और गड्ढों से भरी सड़क पर, टाटा ग्रोथ शॉप गेट संख्या 2 के पास स्कूटी असंतुलित हो जाने से दोनों गिर पड़े और घायल हो गए। हादसे में दोनों के हाथ-पैर में चोटें आईं। घटना के बाद उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) कराया गया।…
घाटशिला उपचुनाव: मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की घोषणा 291 की जगह अब 300 मतदान केन्द्र, 29 सितम्बर को अंतिम प्रकाशन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय सभागार में प्रेस वार्ता कर घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एकीकृत निर्वाचक सूची का प्रारूप 2 सितम्बर को प्रकाशित किया गया है और अंतिम प्रकाशन 29 सितम्बर 2025 को होगा। दावा-आपत्ति दर्ज करने की अवधि 2 से 17 सितम्बर तक रखी गई है, जिनका निपटारा 25 सितम्बर तक किया जाएगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960…
झामुमो की घाटशिला विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न उपचुनाव की तैयारी में जुटने का कार्यकर्ताओं से आह्वान राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला। मांझी परगना महाल भवन में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की घाटशिला विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी जगदीश भकत ने की। इसमें दिवंगत मंत्री व पूर्व विधायक रामदास सोरेन के तीनों पुत्र सोमेश, रोबिन और रुपेश सोरेन सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत में शिबू सोरेन और रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से संकल्प लिया कि उपचुनाव में दिवंगत मंत्री के…
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने 975 नवनियुक्त स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों, सहायक आचार्यों और प्रयोगशाला सहायकों को सौंपा नियुक्ति पत्र झारखंड को शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं और इसके मिल रहे सकारात्मक परिणाम शिक्षा व्यवस्था को और उत्कृष्ट बनाने के लिए हमें प्रेरित कर रही है। हमारी कोशिश शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण- सह – मेधा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद के द्वारा समाहरणालय सभागार में आयोजित हुआ जनता दरबार आज दिनांक 02.09.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा सभागार प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुना गया। _*85 की संख्या में लोगों के आवेदनों पर हुई सुनवाई; अधिकतर समस्याएं हुई ऑन स्पॉट निष्पादित*_ जनता दरबार में करीब 85 की संख्या में फरियादियों ने अपनी शिकायतें को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त द्वारा सभी समस्याओं को सुनते हुए अग्रतर कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया वहीं कई समस्याओं का…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद ने 11 स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों (विषय गणित एवं विज्ञान) को समाहरणालय सभागार में सौंपा नियुक्ति पत्र नव चयनित शिक्षकों को उपायुक्त ने समर्पित होकर एवं निष्ठा भाव से अपने कर्तव्यों निर्वहन करने का दिया निर्देश आज दिनांक 02.09.2025 को समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने स्नातक प्रशिक्षित 11 नव चयनित सहायक आचार्यों (गणित एवं विज्ञान) को नियुक्ति पत्र वितरण किया। उपायुक्त ने नियुक्ति पत्र वितरण करते हुए सभी शिक्षकों को समर्पित होकर एवं निष्ठाभाव से कर्तव्य निर्वहन का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है…
जामताड़ा : फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की बैठक, लंबित कमीशन व स्मार्ट पीडीएस समस्या को लेकर आक्रोश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा। जिला फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन, जिला शाखा जामताड़ा की बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शिशु भवन कमान बिल्डिंग परिसर में जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से लंबित कमीशन भुगतान, ग्रीन कार्ड चावल तथा एनएफएसए की बकाया राशि नहीं मिलने का मुद्दा प्रमुख रहा। डीलरों ने बताया कि कमीशन भुगतान नहीं होने से डिलीवरी प्रभावित हो रही है और कई दुकानदार भुखमरी जैसी स्थिति में पहुँच गए हैं। इस आक्रोश…
