Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गम्हरिया में जर्जर सड़क ने बढ़ाया खतरा, ड्यूटी से लौट रहे दो कर्मचारी दुर्घटना ग्रस्त
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गम्हरिया में जर्जर सड़क ने बढ़ाया खतरा, ड्यूटी से लौट रहे दो कर्मचारी दुर्घटना ग्रस्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गम्हरिया में जर्जर सड़क ने बढ़ाया खतरा, ड्यूटी से लौट रहे दो कर्मचारी दुर्घटना ग्रस्त
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया:टाटा स्टील गम्हरिया से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे सीएस विभाग के कर्मचारी मनोज महतो और एचआर विभाग के बिरेन्द्र महतो आज शाम सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। खराब और गड्ढों से भरी सड़क पर, टाटा ग्रोथ शॉप गेट संख्या 2 के पास स्कूटी असंतुलित हो जाने से दोनों गिर पड़े और घायल हो गए।

    हादसे में दोनों के हाथ-पैर में चोटें आईं। घटना के बाद उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) कराया गया। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

    *स्थानीयों ने जताया आक्रोश*
    ग्रामीणों और कर्मचारियों ने बताया कि गम्हरिया क्षेत्र की कई सड़कों की हालत महीनों से जर्जर है। जगह-जगह बने गड्ढों और जलजमाव के कारण अक्सर दुर्घटनाएँ होती रहती हैं। बावजूद इसके मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

    *प्रशासन से उठी मरम्मत की मांग*
    लोगों का कहना है कि रोजाना इस रास्ते से हज़ारों की संख्या में कर्मचारी और आम नागरिक आवाजाही करते हैं। बार-बार शिकायतों के बावजूद सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से तत्काल सड़क मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे टाले जा सकें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघाटशिला उपचुनाव: मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की घोषणा
    Next Article झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू हो: राजेश शुक्ल

    Related Posts

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    May 27, 2026

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    May 27, 2026

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.