कर्माटांड़ थाना को साइबर अपराध से मुक्त बनाना प्राथमिकता : नए थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: एसपी राजकुमार मेहता के निर्देशानुसार कर्माटांड़ थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में चंदन कुमार तिवारी ने पदभार संभाला। इसके साथ ही तत्कालीन थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद नए थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और क्षेत्र को साइबर अपराध से मुक्त कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। चंदन कुमार तिवारी ने कहा, “किसी भी हाल में अपराध को पनपने नहीं दिया…
Author: Nizam Khan
15 साल से बदहाली का दंश झेल रही बिक्रमपुर-कालीपाथर मुख्य सड़क निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड अंतर्गत बिक्रमपुर-कालीपाथर मुख्य मार्ग की दुर्दशा आज भी जस की तस है। करीब तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क की हालत बीते 15 सालों से बेहद खराब है। इस सड़क से रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन यहां सफर करना किसी चुनौती से कम नहीं। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े तालाबनुमा गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें बरसात के दिनों में पानी भरने से हालात और भी बिगड़ जाते हैं। कहीं नुकीले पत्थर पसरे हैं तो कहीं गड्ढों की गहराई इतनी है कि दोपहिया…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद के द्वारा समाहरणालय सभागार में आयोजित हुआ जनता दरबार आज दिनांक 29.08.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा सभागार प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुना गया। _*85 से अधिक लोगों के आवेदनों पर हुई सुनवाई; कई समस्याएं हुई ऑन स्पॉट निष्पादित*_ जनता दरबार में करीब 85 से अधिक फरियादियों ने अपनी शिकायतें को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त द्वारा सभी समस्याओं को सुनते हुए अग्रतर कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया वहीं कई समस्याओं का ऑन स्पॉट…
आज दिनांक 29.08.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में भू अर्जन परियोजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित किया गया। उपायुक्त द्वारा बैठक के दौरान विभिन्न सड़क परियोजनाओं की क्रमवार समीक्षा करते हुए भू अर्जन संबंधित सभी प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने समीक्षा के क्रम उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए रैयतों के मुआवजा भुगतान को लेकर कैंप लगाकर जरूरी कार्रवाई हेतु निर्देश दिया। उन्होंने अब तक भुगतान किए गए रैयतों की जानकारी ली एवं पंचाट तैयार करवाते हुए नोटिस निकालने हेतु निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कैंप लगाकर वाउचर…
भू-विवाद मामलों के निष्पादन हेतु प्रत्येक गुरुवार को आयोजित किया जा रहा ‘अंचल-सह-थाना दिवस’ राष्ट्र संवाद सं जमशेदपुर: डीसी कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार प्रत्येक गुरुवार को ‘अंचल-सह-थाना दिवस’ आयोजित कर भू-विवाद से सम्बंधित मामलों का निस्तारण किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के सभी अंचल अंतर्गत 13 थानों में आयोजित ‘अंचल सह थाना दिवस’ में आज कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 13 आवेदन का त्वरित निष्पादन किया गया, जबकि 12 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। इस पहल के तहत अब तक कुल 660 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से 436 आवेदन निष्पादित किए जा चुके हैं और…
फतेहपुर प्रखंड में 286 छात्र-छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिल,छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक कदम निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: फतेहपुर प्रखंड में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष के नेतृत्व में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत बीआरसी कार्यालय के समक्ष 286 छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम आयोजित कर निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह योजना न केवल छात्र-छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर…
फतेहपुर प्रखंड के पवनमोड़-लाकड़टांगा सड़क बदहाली की मार झेल रही, राहगीरों की मुश्किलें बढ़ीं निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत पवनमोड़ से लाकड़टांगा तक की करीब 3 किमी लंबी मुख्य सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ और जर्जर स्थिति के कारण राहगीरों का आना-जाना बेहद मुश्किल हो गया है। स्थिति इतनी खराब है कि एक समय में दो लोग एक साथ सड़क पार नहीं कर सकते। किसी एक राहगीर को दूसरे के गुजरने का इंतजार करना पड़ता है, जिससे रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों…
“विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो करेंगे तीन महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास” राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले में बेहतर सड़क सुविधा और क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए तीन महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है। इन तीनों सड़कों का शिलान्यास झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। निर्माण होने वाली पहली सड़क चौधरीडीह मोड़ से मुड़ाबेड़िया, आदिवासी टोला भाया सिकंदरपुर तक बनाई जाएगी, जिसकी कुल लंबाई 8.00 किलोमीटर होगी। दूसरी सड़क वामनबांधी से बंदरनाचा भाया दुमा तक बनेगी, जिसकी लंबाई 4 किलोमीटर तय की गई है। वहीं तीसरी सड़क कुंडहित से…
“केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात” राष्ट्र संवाद सं रांची: केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने झारखंड विधानसभा स्थित कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य में कोयला और खनन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान झारखंड में खनन क्षेत्र के विकास, खनिज संसाधनों के सही दोहन और स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए नीतिगत पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही, कोयला खनन से प्रभावित क्षेत्रों में…
“गेढ़िया उच्च विद्यालय के पास सड़क की बदतर स्थिति से हजारों लोग परेशान” राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: गेढ़िया उच्च विद्यालय से लेकर लगभग 500 फीट तक की सड़क की बदतर स्थिति ने स्थानीय लोगों, वाहन चालकों और राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। रोजाना सैकड़ों वाहन और हजारों लोग इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ सड़क के कारण आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही हैं। लोगों का कहना है कि संवेदक द्वारा पागलामोड़ से गेढ़िया तक पीसीसी पथ का निर्माण तो कर दिया गया है, लेकिन इस 500 फीट हिस्से में अब तक पथ नहीं बनाया गया।…
