Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा:फतेहपुर प्रखंड के पवनमोड़-लाकड़टांगा सड़क बदहाली की मार झेल रही, राहगीरों की मुश्किलें बढ़ीं
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा:फतेहपुर प्रखंड के पवनमोड़-लाकड़टांगा सड़क बदहाली की मार झेल रही, राहगीरों की मुश्किलें बढ़ीं

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फतेहपुर प्रखंड के पवनमोड़-लाकड़टांगा सड़क बदहाली की मार झेल रही, राहगीरों की मुश्किलें बढ़ीं

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत पवनमोड़ से लाकड़टांगा तक की करीब 3 किमी लंबी मुख्य सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ और जर्जर स्थिति के कारण राहगीरों का आना-जाना बेहद मुश्किल हो गया है। स्थिति इतनी खराब है कि एक समय में दो लोग एक साथ सड़क पार नहीं कर सकते। किसी एक राहगीर को दूसरे के गुजरने का इंतजार करना पड़ता है, जिससे रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान समस्या और भी गंभीर हो जाती है। सड़क पर गड्ढों में पानी भर जाता है,जिससे बाइक या अन्य वाहन ले जाना तो दूर पैदल भी जाना खतरनाक हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क का शिलान्यास एक साल पहले ही कर दिया गया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

    पवनमोड़-लाकड़टांगा सड़क क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ती है और रोजाना सैकड़ों लोग इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं।

    ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क पक्कीकरण का कार्य शुरू करने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभिलाई महिला महा विद्यालय सेक्टर 9 के सभागार में प्रथम फुल कांटेक्ट कराते टेक्निकल सेमिनार का आयोजन
    Next Article फतेहपुर प्रखंड में 286 छात्र-छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिल,छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक कदम

    Related Posts

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    June 19, 2026

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.