जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नारायणपुर में अवैध विदेशी शराब पर ताबड़तोड़ छापामारी, भारी मात्रा में शराब जब्त राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: एसपी राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र में अवैध विदेशी शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक जामताड़ा के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक नगर प्रभाग जामताड़ा राजेश मंडल के नेतृत्व में पाँच अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। इन टीमों में तकनीकी शाखा, साइबर थाना और नारायणपुर थाना के अधिकारी शामिल थे। 26 अगस्त 2025 को अपराह्न में नारायणपुर स्थित छह होटलों पर…
Author: Nizam Khan
जामताड़ा ज़िला अंतर्गत स्नातकोत्तर व बीएड की पढ़ाई प्रारम्भ करने के सम्बन्ध में जामताड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण नें झारखंड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष गंगवार जी को ज्ञापन सौंपा! जिलाध्यक्ष सुमित शरण नें कहा कि जामताड़ा जिले में स्नातकोत्तर व बीएड की पढ़ाई आजादी के 78 वर्षो के बाद भी नहीं होना काफ़ी दुर्भाग्यपूर्ण है!जामताड़ा जिले छात्र-छात्राए आज भी बड़ी संख्या में स्नातकोत्तर व बीएड की पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं या उन्हें दूसरे जिले में या राज्यों में जाना पड़ता है जिसके कारण जिले की महिलाएं ज्यादातर स्नातकोत्तर की पढ़ाई नहीं कर पा रही है!या फिर पढ़ाई…
जामताड़ा शहर के कायस्थपाड़ा में मेरा समिति के सदस्यो द्वारा गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर गणेश महोत्सव मनाया जा रहा हैँ मेरा समिति के अध्यक्ष प्रमोद राउत ने बताया कि गणेश चतुर्थी एक हिंदू त्यौहार है जिसका धर्म में अत्यधिक महत्व है।यह त्यौहार हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार मनाया जाता है जिसमें कहा गया है कि गणेश चतुर्थी भगवान गणेश का जन्मदिन है।और गणेश पूजा से ही हिन्दुओं की पूजा की शुरुआत होती है उसके बाद दूसरे देवताओं की पूजा का शुरुआत हो जाता है!हिंदू भगवान गणेश को सभी बाधाओं को दूर करने वाला मानते हैं।लोगों का मानना है…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय अनुश्रव समिति की आहूत बैठक संपन्न आज दिनांक 26.08.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा, श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय अनुश्रव समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में पुस्तकाल के सुचारू संचालन, पुस्तकालय कर्मी, पुस्तकों की उपलब्धता सहित अन्य संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा किया गया। उन्होंने पुस्तकालय में विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मियों के आउटसोर्सिंग के आधार पर नियुक्ति हेतु टेंडर प्रक्रिया करने हेतु संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय केवल अध्ययन का…
‘जनता के डीसी’ रवि आनंद: जामताड़ा में प्रशासनिक क्रांति की नई पहचान निजाम खान। राष्ट्र संवाद झारखंड के जामताड़ा जिले के उपायुक्त रवि आनंद इन दिनों न केवल जिले में बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बने हुए हैं। जनता के हित में किए जा रहे उनके प्रयासों ने जिला प्रशासन की छवि को नई दिशा दी है। उनकी सबसे महत्वाकांक्षी पहल — जनता दरबार — आज हजारों लोगों की उम्मीदों की किरण बन चुकी है। “जनता तक प्रशासन” — रवि आनंद की सोच का प्रतिबिंब जामताड़ा में जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए, उपायुक्त रवि…
जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, 1.11 लाख नगद समेत भारी मात्रा में सामान बरामद राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर-बाथानटॉड स्थित पलाश झाड़ी के पास साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष छापेमारी की गई।साईबर थाना के थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में चार साइबर अपराधियों — रोहित कुमार मंडल (25), खोगेन दा (21), कैलाश मंडल (38) और चन्द्रमोहन मंडल (34) — को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹1,11,000 नगद, 15 सिम कार्ड,…
आज दिनांक 26.08.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा सभागार प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुना गया। _*125 से अधिक लोगों के आवेदनों पर हुई सुनवाई; कई समस्याएं हुई ऑन स्पॉट निष्पादित*_ जनता दरबार में करीब 125 से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त द्वारा सभी समस्याओं को सुनते हुए अग्रतर कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया वहीं कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान किया गया। जनता दरबार में मईया सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन एवं वृद्धा पेंशन के मामले,…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्मार्ट सिटी, धुर्वा स्थित निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का स्थल निरीक्षण किया मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का स्थल निरीक्षण किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कन्वेंशन सेंटर से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत वर्ष 2018 में कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था, परन्तु बीच में ही इस परियोजना को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस परियोजना के तहत 5 हजार…
कालीपहाड़ी के तीन लाभुकों पर फर्जी विकलांग पेंशन का आरोप, मानीक घोष ने दी सफाई निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: जिले नाला प्रखंड के कास्ता पंचायत अंतर्गत कालीपहाड़ी गांव के तीन लाभुक — मानीक घोष, अजय घोष और आलोचना घोष — पर फर्जी तरीके से विकलांग पेंशन का लाभ लेने का आरोप लगने के बाद मामला चर्चा में है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्रशासन से शिकायत की थी कि ये तीनों फर्जी तरीके से पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। इस शिकायत के बाद नाला प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय से नोटिस जारी कर इन तीनों से स्पष्टीकरण मांगा गया। इस संबंध…
जामताड़ा रेलवे अंडरपास के दोहरीकरण की मांग, रेल मंत्री ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन राष्ट्र संवाद सं भाजपा जामताड़ा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने आज रांची स्थित भाजपा कार्यालय में राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने जामताड़ा जिला मुख्यालय के सुभाष चौक से कोर्ट मोड़ के बीच स्थित रेलवे अंडरपास के दोहरीकरण की मांग की। यह अंडरपास ब्रिटिश काल से वन-वे के रूप में संचालित है, जिससे रोजाना यहां भारी जाम की स्थिति बनी रहती है। बारिश के दिनों में पानी भर जाने से रास्ता पूरी तरह बाधित हो जाता है। जिलाध्यक्ष सुमित…
