उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय अनुश्रव समिति की आहूत बैठक संपन्न
आज दिनांक 26.08.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा, श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय अनुश्रव समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में पुस्तकाल के सुचारू संचालन, पुस्तकालय कर्मी, पुस्तकों की उपलब्धता सहित अन्य संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा किया गया। उन्होंने पुस्तकालय में विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मियों के आउटसोर्सिंग के आधार पर नियुक्ति हेतु टेंडर प्रक्रिया करने हेतु संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय केवल अध्ययन का केंद्र ही नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और ज्ञान का प्रकाश फैलाने का माध्यम भी है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पुस्तकालयों में नियमित रूप से साफ-सफाई, पुस्तकें सही ढंग से संधारित करने तथा सहज वातावरण सुनिश्चित करने के अलावा अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
_*इस मौके पर*_ जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री चार्ल्स हेंब्रम, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री विकेश कुणाल प्रजापति के अलावा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

