Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा रेलवे अंडरपास के दोहरीकरण की मांग, रेल मंत्री ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा रेलवे अंडरपास के दोहरीकरण की मांग, रेल मंत्री ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 24, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा रेलवे अंडरपास के दोहरीकरण की मांग, रेल मंत्री ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन

    राष्ट्र संवाद सं

    भाजपा जामताड़ा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने आज रांची स्थित भाजपा कार्यालय में राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने जामताड़ा जिला मुख्यालय के सुभाष चौक से कोर्ट मोड़ के बीच स्थित रेलवे अंडरपास के दोहरीकरण की मांग की। यह अंडरपास ब्रिटिश काल से वन-वे के रूप में संचालित है, जिससे रोजाना यहां भारी जाम की स्थिति बनी रहती है। बारिश के दिनों में पानी भर जाने से रास्ता पूरी तरह बाधित हो जाता है।

    जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने बताया कि इस अंडरपास से प्रतिदिन हजारों लोग और सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, लेकिन संकरे मार्ग के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है। यह समस्या अब पूरे जिलेवासियों के लिए गंभीर संकट बन चुकी है।

    समस्या की गंभीरता समझते हुए सांसद प्रदीप वर्मा ने तुरंत रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दूरभाष पर बात की और स्थिति से अवगत कराया। रेल मंत्री ने आश्वासन दिया कि अंडरपास का चौड़ीकरण कर समस्या का समाधान जल्द ही किया जाएगा। भाजपा नेतृत्व का कहना है कि यह कदम जामताड़ा जिले के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में शुरू हुआ दो दिवसीय अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने रखा व्याख्यान
    Next Article प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर झामुमो का विरोध, नए बिल को विपक्ष समाप्त करने की साजिश बताया

    Related Posts

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    July 22, 2026

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    July 22, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.