Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में शुरू हुआ दो दिवसीय अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने रखा व्याख्यान
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    दिल्ली में शुरू हुआ दो दिवसीय अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने रखा व्याख्यान

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 24, 2025Updated:August 24, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली में शुरू हुआ दो दिवसीय अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने रखा व्याख्यान

    निजाम खान।राष्ट्र संवाद

    नई दिल्ली स्थित दिल्ली विधानसभा में आज से दो दिवसीय अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन की शुरुआत हुई। यह सम्मेलन वीर विट्ठलभाई पटेल के केंद्रीय विधानसभा अध्यक्ष बनने के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर देशभर के विभिन्न राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष इसमें भाग ले रहे हैं।

    झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने भी इस सम्मेलन में शिरकत की और अपने व्याख्यान में भारतीय संविधान तथा विधायी संस्थाओं के निर्माण में स्वतंत्रता सेनानी वीर विट्ठलभाई पटेल के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विट्ठलभाई पटेल का दृष्टिकोण और नेतृत्व भारतीय लोकतंत्र के विकास में महत्वपूर्ण रहा है।

    सम्मेलन में विट्ठलभाई पटेल के जीवन और कार्यों पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसे प्रतिभागियों ने देखा और सराहा।

    हालांकि, झारखंड विधानसभा सत्र चलने के कारण रवींद्रनाथ महतो को सम्मेलन समाप्त होने से पहले ही लौटना पड़ा। अपने व्याख्यान के बाद वह आज शाम यात्री सेवा विमान से रांची वापस लौट आए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्कृष्ट विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, डॉ. विशेश्वर खां वेलफेयर सोसाइटी ने दी आर्थिक सहयोग की सौगात
    Next Article जामताड़ा रेलवे अंडरपास के दोहरीकरण की मांग, रेल मंत्री ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.