Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

     राष्ट्र संवाद संवादाता 


    सरायकेला- टाटा मुख्य मार्ग की जर्जर सड़क ने बुधवार को एक और परिवार की खुशियां छीन लीं. जिला समाहरणालय (डीसी ऑफिस) के समीप टीवीएस शोरूम के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार सुलेखा महतो की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए. जानकारी के अनुसार, सुलेखा महतो अपने देवर के साथ किसी आवश्यक कार्य से डीसी ऑफिस आई थीं.

    काम पूरा कर दोनों सोनुवा स्थित अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान डीसी ऑफिस के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि सुलेखा महतो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चालक वाहन समेत फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने सरायकेला- टाटा मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति को दुर्घटना का प्रमुख कारण बताते हुए कहा कि सड़क पर बड़े- बड़े गड्ढे, उखड़ी सतह और ओवरलोड वाहनों का दबाव लगातार जानलेवा साबित हो रहा है.

    कई बार शिकायतों के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराए जाने पर लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए. स्थानीय नागरिकों ने सड़क की तत्काल मरम्मत, ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान और दुर्घटना संभावित स्थानों पर प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की हालत नहीं सुधारी गई, तो ऐसे हादसे आगे भी लोगों की जान लेते रहेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग
    Next Article मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    Related Posts

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.