Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्माटांड़ थाना को साइबर अपराध से मुक्त बनाना प्राथमिकता : नए थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    कर्माटांड़ थाना को साइबर अपराध से मुक्त बनाना प्राथमिकता : नए थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कर्माटांड़ थाना को साइबर अपराध से मुक्त बनाना प्राथमिकता : नए थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: एसपी राजकुमार मेहता के निर्देशानुसार कर्माटांड़ थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में चंदन कुमार तिवारी ने पदभार संभाला। इसके साथ ही तत्कालीन थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद नए थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और क्षेत्र को साइबर अपराध से मुक्त कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

    चंदन कुमार तिवारी ने कहा, “किसी भी हाल में अपराध को पनपने नहीं दिया जाएगा। साइबर अपराध के खिलाफ हमारी कार्रवाई और भी सख्त होगी। आम जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है और इसके लिए पुलिस की पूरी टीम हर समय सतर्क रहेगी।”

    कर्माटांड़ थाना क्षेत्र लंबे समय से साइबर अपराध के लिए बदनाम रहा है। ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और डिजिटल फ्रॉड के कई मामले यहां से सामने आ चुके हैं। इस वजह से जामताड़ा जिला पूरे देश में चर्चा का विषय रहा है। ऐसे में नए थाना प्रभारी का मुख्य फोकस साइबर अपराधियों पर नकेल कसने पर होगा।

    स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाते हुए तिवारी ने कहा कि पुलिस आम जनता के साथ मिलकर काम करेगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में रात गश्ती, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और साइबर ठगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, युवाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे, ताकि वे साइबर ठगी में शामिल न हों।

    जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने भी नए थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नए नेतृत्व से क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि अब कर्माटांड़ थाना क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा:15 साल से बदहाली का दंश झेल रही कुंडहित प्रखंड अंतर्गत बिक्रमपुर-कालीपाथर मुख्य सड़क
    Next Article कुंडहित प्रखंड में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर BLBC की बैठक आयोजित

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.