उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद के द्वारा समाहरणालय सभागार में आयोजित हुआ जनता दरबार
आज दिनांक 29.08.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा सभागार प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुना गया।
_*85 से अधिक लोगों के आवेदनों पर हुई सुनवाई; कई समस्याएं हुई ऑन स्पॉट निष्पादित*_
जनता दरबार में करीब 85 से अधिक फरियादियों ने अपनी शिकायतें को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त द्वारा सभी समस्याओं को सुनते हुए अग्रतर कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया वहीं कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान किया गया। जनता दरबार में जमीन विवाद, बंटवारा विवाद, मईया सम्मान योजना, आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका चयन, भूमि संबंधित नक्शा, सीमांकन,अवैध कब्जा, अबुआ आवास, पीएम आवास, आपदा मुआवजा, भू अर्जन से जुड़े मामले, कन्यादान योजना, राशन कार्ड में सुधार, स्पॉन्सरशिप योजना से जुड़े मामले अन्य विभिन्न प्रकार की शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुई।
उपायुक्त ने सभी शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक बारी बारी से सुनकर शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को ऑन स्पॉट निर्देशित किया। इस दौरान कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान भी किया गया।
जनता दरबार में अधिकतर आवेदन मईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से थी, जिस पर उपायुक्त के निर्देश पर सभागार में ही कर्मी के द्वारा सभी समस्याओं का जांच कर फरियादियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए तकनीकी अड़चनों की जानकारी दी गई एवं मामलों का ऑन स्पॉट समाधान किया गया। वहीं भूमि विवाद एवं अवैध कब्जा से संबंधित थे, जिस पर उपायुक्त द्वारा संबंधित सीओ को जांचोपरांत कार्रवाई प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा बारिश के वजह से मकान गिरने एवं क्षति से संबंधित आवेदन को नियमानुसार निष्पादन करने निर्देश दिया। वहीं आपदा के तहत नियमानुसार क्षतिपूर्ति राशि देने हेतु संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के दौरान प्राप्त आवेदनों को संबंधित कार्यालय को अग्रसारित करते हुए 48 घंटे के अंदर कार्रवाई प्रतिवेदन से अवगत कराने का निर्देश दिया गया।
*∆ _उपायुक्त द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को निदेश दिया गया कि प्रखण्ड एवं अंचल स्तर पर प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को जनता दरबार कैम्प आयोजित करते हुए लोगों की समस्याओं का निवारण/समाधान करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही प्रखण्ड एवं अंचल स्तर पर आयोजित कैप का समेकित प्रतिवेदन प्रत्येक शनिवार को निश्चित रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।_*
*_उल्लेखनीय है कि_* प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से मध्याह्न 1 बजे तक उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित किया जा रहा है।
_*इस मौके पर*_ जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह मौजूद रहे।

