Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में जमीयत उलेमा-ए-हिन्द का चुनाव संपन्न मौलाना सईद अहमद कासमी पुनः जिला अध्यक्ष चुने गए, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा में जमीयत उलेमा-ए-हिन्द का चुनाव संपन्न मौलाना सईद अहमद कासमी पुनः जिला अध्यक्ष चुने गए, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में जमीयत उलेमा-ए-हिन्द का चुनाव संपन्न
    मौलाना सईद अहमद कासमी पुनः जिला अध्यक्ष चुने गए, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा। जमीयत उलेमा-ए-हिन्द, जिला जामताड़ा का चुनाव शनिवार को मदरसा दारुल उलूम बामनडिहा में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से मौलाना सईद अहमद कासमी को एक बार फिर जिला अध्यक्ष चुना गया। साथ ही हाफिज जलालुद्दीन अंसारी को जिला महासचिव, मौलाना अमजद को कोषाध्यक्ष, मौलाना शराफत हुसैन को उपाध्यक्ष और मौलाना सद्दाम को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

    इसके अलावा मजलिस-ए-आमला एवं कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव के बाद उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को गले लगाकर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

    नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मौलाना सईद अहमद कासमी ने कहा कि संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए सभी पदाधिकारी एकजुट होकर कार्य करेंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि जमीयत के पैग़ाम को घर-घर तक पहुँचाया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा।

    इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मसीहुर रहम, गुलशन अली, मौलाना आलमगीर, मास्टर सनाउल्लाह, मास्टर मुर्तजा, मुफ़्ती सैफुल इस्लाम, हाजीक भाई, रशीद अंसारी और कारी फारूक-ए-आजम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे।

    चुनाव प्रक्रिया के सफल आयोजन के बाद संगठन में नए जोश और ऊर्जा का संचार हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज में एकता, शिक्षा और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रवि आनंद की मासिक प्रेस वार्ता, जिले की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी
    Next Article जामताड़ा में आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा बैठक, चिन्हित गांवों के विकास पर जोर

    Related Posts

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    April 21, 2026

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    April 21, 2026

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वादों की जंग बनाम भरोसे की राजनीति: बंगाल में चुनावी विमर्श | राष्ट्र संवाद

    गोरखा मुद्दे का 6 महीने में होगा समाधान: अमित शाह | राष्ट्र संवाद

    अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर वार: ‘लक्ष्मीर भंडार’ रहेगा जारी | राष्ट्र संवाद

    पृथ्वी को स्वच्छ सुंदर सुवासित बनाना ही होगा | राष्ट्र संवाद

    पृथ्वी: हमारी शक्ति हमारा ग्रह और पर्यावरण संरक्षण | राष्ट्र संवाद

    पुस्तक समीक्षा: NEP 2020 और गिजुभाई बधेका के शैक्षिक विचार | राष्ट्र संवाद

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.