उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में स्टेट लिटिगेशन पॉलिसी के तहत डिस्ट्रिक्ट एंपावर्ड कमेटी की आहूत बैठक संपन्न
माननीय उच्च न्यायालय में लंबित वादों की हुई समीक्षा; शीघ्र निष्पादन हेतु दिए गए निर्देश*_
आज दिनांक 30.08.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में स्टेट लिटिगेशन पॉलिसी के तहत डिस्ट्रिक्ट एंपावर्ड कमेटी की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।
बैठक में उपायुक्त ने माननीय उच्च न्यायालय झारखंड, रांची में लंबित वादों यथा कंटेंप्ट केस, रिप्रेजेंटेशन मैटर, रिट वादों से संबंधित विभागवार समीक्षा किया। उपायुक्त ने लंबित वादों के निष्पादन को लेकर संबंधित अधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। बताया गया कि कंटेंप्ट मैटर, रिप्रेजेंटेशन मैटर विथ एप्लीकेशन, एलपीए डबल बेंच केस, सुप्रीम कोर्ट, रिट मैटर के कुल 112 लंबित हैं। उपायुक्त ने बारी बारी से सभी मामले की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय से जुड़े सभी मामलों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन हेतु कार्रवाई करें। वहीं उन्होंने कई केसों को विधिक पोर्टल पर नहीं दिखने को लेकर संबंधित से पत्राचार करने का निर्देश दिया।
_*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक, आईटीडीए, श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा श्री सुजीत कुमार सिंह सहित संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

