Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागडेहरी पंचायत की मुखिया सूरजमुखी हेंब्रम का सराहनीय प्रयास,दो जरूरतमंद को दिलाया विकलांग प्रमाण पत्र
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    बागडेहरी पंचायत की मुखिया सूरजमुखी हेंब्रम का सराहनीय प्रयास,दो जरूरतमंद को दिलाया विकलांग प्रमाण पत्र

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बागडेहरी पंचायत की मुखिया सूरजमुखी हेंब्रम का सराहनीय प्रयास,दो जरूरतमंद को दिलाया विकलांग प्रमाण पत्र

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा: बागडेहरी पंचायत की मुखिया सूरजमुखी हेंब्रम अपने कुशल नेतृत्व और जनसेवा की भावना के लिए जानी जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर यह साबित किया कि सच्ची जनप्रतिनिधि वही होती है, जो अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को समझे और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए।

    पंचायत क्षेत्र के जनार्दनपुर गांव के सुनील पहाड़िया और संदीप मंडल दो जरूरतमंद दिव्यांग नागरिक लंबे समय से विकलांग प्रमाण पत्र के लिए प्रयासरत थे, लेकिन विभिन्न कारणों से उन्हें यह सुविधा प्राप्त नहीं हो पा रही थी। जब यह बात मुखिया सूरजमुखी हेंब्रम के संज्ञान में आई, तो उन्होंने तुरंत पहल की। उन्होंने संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करवाई और दोनों जरूरतमंदों को परमानेंट विकलांग प्रमाण पत्र दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    इस उपलब्धि से न केवल दोनों दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन में नई उम्मीद की किरण जगी, बल्कि अब वे सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ भी उठा सकेंगे। सूरजमुखी हेंब्रम का यह प्रयास दर्शाता है कि यदि जनप्रतिनिधि सक्रिय और संवेदनशील हो, तो किसी भी जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुँचाया जा सकता है।

    पंचायत क्षेत्र के लोग सूरजमुखी हेंब्रम के इस कार्य की सराहना कर रहे हैं। उनका मानना है कि मुखिया का प्रयास वास्तव में प्रेरणादायी है और यह समाज में एक सकारात्मक संदेश देता है। सूरजमुखी हेंब्रम ने एक बार फिर साबित किया है कि जनसेवा, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से ही पंचायत के विकास और लोगों की भलाई सुनिश्चित की जा सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमीअत उलमा ए हिन्द का जामताड़ा का संगठनात्मक चुनाव मदरसा दारुल उलूम बामनडीहा में कल:हाफिज जलालुद्दीन
    Next Article गढ़जोड़ी क्लस्टर में नाटक के माध्यम से जंक फूड के नुकसान पर जागरूकता कार्यक्रम

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.