बिष्टुपुर पुलिस ने सरकारी विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का किया खुलासा ,चार गिरफ़्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर बिष्टुपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहा पुलिस ने रेलवे मे नौकरी दिलवाने के साथ साथ अन्य सरकारी विभाग मे नौकरी दिलवाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया गया है, बिष्टुपुर पुलिस द्वारा गिरोह के चार सदस्यों की गिरफ़्तारी की गईं है, गिरोह के अन्य लोगों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है, एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस वार्ता कर कहा…
Author: Devanand Singh
अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता जैक द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन कटिबद्ध है। पदाधिकारियों द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है । इसी क्रम में धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार द्वारा कॉपरेटिव कॉलेज में इंटर परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया गया । उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी का जायजा लिया। साथ ही केंद्राधीक्षकों सहित परीक्षा कार्य में लगे अन्य अधिकारियों एवं शिक्षकों को पूरी पारदर्शिता…
आतिशी, निलंबित आप विधायकों को दिल्ली विधानसभा गेट पर रोके जाने के बाद आप ने ‘धरना’ दिया नयी दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) के अन्य विधायकों को बृहस्पतिवार को विधानसभा परिसर में प्रवेश से रोके जाने बाद आप विधायकों ने परिसर के बाहर धरना दिया। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) वालों ने सरकार में आते ही ‘‘तानाशाही की हदें पार कर दीं।’’ मंगलवार को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना के अभिभाषण के दौरान सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के कारण आप विधायकों को विधानसभा…
हजारीबाग के इचाक क्षेत्र में धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं हालात : अधिकारी राष्ट्र संवाद संवाददाता हजारीबाग : हजारीबाग जिले के इचाक इलाके में बृहस्पतिवार को दुकानें और बाजार खुलने के साथ स्थिति धीरे धीरे सामान्य हो रही है। एक अधिकारी ने बताया कि महाशिवरात्रि के उत्सव के दौरान धार्मिक झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए थे। अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को इचाक क्षेत्र में दुकानें और बाजार खुले हैं और स्थिति अब सामान्य है। इचाक थाने के प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि बुधवार…
आनंद मार्ग ने पूर्णिमा नेत्रालय में 11को निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण कराया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से दृष्टि सेवा महा अभियान के तहत 10 फेको सर्जरी एवं 1 एस.आई.सी.एस सर्जरी कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया।आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से पिछले दिनों सोनारी से लगभग 11लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित हुए। जो रोगी मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित हुए उनका मोतियाबिंद मेच्योर्ड हो चुका था,रोगियो का पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से मोतियाबिंद ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया।…
साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा में चलाया हस्ताक्षर अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता भारत देश का नाम केवल ‘भारत’ रखने एवं ‘इंडिया’ हटाने हेतु एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया ।जिसमें विधार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। विधालय के शिक्षक – शिक्षिकाओं ने भी इस अभियान में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। विधालय के चेयरमैन श्री शिव प्रकाश शर्मा जी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्या किसी नाम का भी अनुवाद हो सकता है? नहीं तो हम भारत को इंडिया क्यों कहें जबकि इंडिया का अर्थ अपमानित करने वाला शब्द है।…
विरोधियों ने महाकुंभ के दुष्प्रचार का कोई मौका चूका नहीं: योगी आदित्यनाथ महाकुंभ नगर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि महाकुंभ जैसा इतना विशाल समागम दुनिया में कहीं नहीं हुआ लेकिन विरोधियों ने इसके दुष्प्रचार का कोई मौका नहीं चूका। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने यहां स्वच्छता और स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “महाकुंभ में 66 करोड़ 30 लाख श्रद्धालु आए, जिसमें अपहरण, लूट, छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोई घटना नहीं हुई।” उन्होंने कहा, “कोई ऐसी घटना नहीं हुई…
राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का दौरा किया, सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की एकता नगर : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर (पूर्व में केवड़िया) में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का दौरा किया और भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। गुजरात के चार दिवसीय दौरे पर आईं मुर्मू राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के अलावा वह कच्छ और धोलावीरा भी जाएंगी। राष्ट्रपति बुधवार रात एकता नगर पहुंचीं। भारत के राष्ट्रपति के आधिकारिक ‘एक्स’…
आपदा में युवाओं की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन आपदा में युवाओं की भूमिका” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। युवाओं को आपदा प्रबंधन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक किया। संगोष्ठी मे अपने संबोधन में कहा कि प्राकृतिक और मानव-निर्मित आपदाओं के दौरान युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। युवाओं में ऊर्जा, साहस और नई तकनीकों की समझ होती है, जिससे वे आपदा प्रबंधन में सक्रिय रूप से योगदान दे सकते हैं। सिविल डिफेंस के प्रशिक्षकों ने आपात स्थितियों में राहत और बचाव कार्यों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।…
भाजपा ने झारखंड विधानसभा में उठाया हजारीबाग हिंसा का मुद्दा, जांच की मांग की रांची: झारखंड में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाशिवरात्रि के दिन हजारीबाग के इचाक में हुई हिंसा का मुद्दा बृहस्पतिवार को विधानसभा में उठाया और इन झड़पों के संबंध में निष्पक्ष एवं गहन जांच कराए जाने की मांग की। महाशिवरात्रि के दौरान धार्मिक झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प में बुधवार को कई लोग घायल हो गए थे। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने हजारीबाग झड़प को लेकर राज्य विधानसभा में हंगामा किया…
