Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चतरा में सड़क हादसे ने खोली पशु तस्करी की पोल, मवेशियों से लदा पिकअप पलटने से 15 गायों की दर्दनाक मौत
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    चतरा में सड़क हादसे ने खोली पशु तस्करी की पोल, मवेशियों से लदा पिकअप पलटने से 15 गायों की दर्दनाक मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चतरा में सड़क हादसे ने खोली पशु तस्करी की पोल, मवेशियों से लदा पिकअप पलटने से 15 गायों की दर्दनाक मौत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चतरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने बड़े पैमाने पर चल रहे गोतस्करी के काले खेल का पर्दाफाश कर दिया है। मयूरहंड थाना क्षेत्र में मवेशियों से भरा एक पिकअप वाहन पलटने से कई गायों की जान चली गई। इस हादसे के बाद इलाके में सक्रिय पशु तस्करों की क्रूरता और उनके नेटवर्क की पोल खुल गई है।शनिवार अहले सुबह करीब 4 बजे चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर हुसिया बाजार से आगे पंचमो जंगल के पास यह भीषण हादसा हुआ। तस्कर मवेशियों के पैर बांधकर उन्हें क्रूरतापूर्वक ले जा रहे थे। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे कंटेनर में दबकर लगभग 15 गायों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 से 4 मवेशी घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से मवेशियों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायल गायों का पशु चिकित्सकों की टीम से इलाज कराया जा रहा है और मृत मवेशियों को दफनाने की प्रक्रिया चल रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तस्करों के खिलाफ आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आ गया है।

    चतरा में सड़क हादसे ने खोली पशु तस्करी की पोल मवेशियों से लदा पिकअप पलटने से 15 गायों की दर्दनाक मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिखार सबलोक हत्याकांड : पूछताछ के दौरान अशोक सिंह राघव की बिगड़ी तबीयत, टीएमएच में इलाज जारी
    Next Article डायन बताकर महिला की हत्या का प्रयास, संघर्ष कर बची जान

    Related Posts

    गणेश पूजा को लेकर बैठक आयोजित, तीन दिनों तक होगा जागरण कार्यक्रम

    September 9, 2026

    तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्म शताब्दी महोत्सव का भव्य समापन: राजस्थानी कालबेलिया नृत्य ने बिखेरा लोकसंस्कृति का रंग, 2027 में राजकीय मेले की घोषणा

    September 9, 2026

    संत पॉल पब्लिक स्कूल में योग्यता-आधारित प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गणेश पूजा को लेकर बैठक आयोजित, तीन दिनों तक होगा जागरण कार्यक्रम

    तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्म शताब्दी महोत्सव का भव्य समापन: राजस्थानी कालबेलिया नृत्य ने बिखेरा लोकसंस्कृति का रंग, 2027 में राजकीय मेले की घोषणा

    संत पॉल पब्लिक स्कूल में योग्यता-आधारित प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    अमित सरदार हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    गंगा खतरे के निशान से 1.52 मीटर ऊपर: बेगूसराय में बाढ़ से 3.80 लाख प्रभावित, 269 नावें और 57 मेडिकल कैंप तैनात

    CRPF ने शहीद रूपेश की 22वीं शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

    सिमरिया में तेज हुई राष्ट्रकवि दिनकर सेतु नामकरण और प्रतिमा स्थापना की मांग

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार युवक की मौत, सड़क जाम

    मुंशी मंजेश अपहरण-हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार गिरफ्तार

    पंचायती राज विभाग के संयुक्त सचिव का खोदावंदपुर में भव्य स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.