Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डायन बताकर महिला की हत्या का प्रयास, संघर्ष कर बची जान
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    डायन बताकर महिला की हत्या का प्रयास, संघर्ष कर बची जान

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डायन बताकर महिला की हत्या का प्रयास, संघर्ष कर बची जान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा वन क्षेत्र में अंधविश्वास से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। छोटानागरा थाना क्षेत्र के दूईया गांव में एक महिला को कथित तौर पर डायन बताकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया। हालांकि महिला ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपी के चंगुल से खुद को बचा लिया। घटना में महिला की गर्दन पर गंभीर चोट के निशान आए हैं।

    जानकारी के अनुसार, दूईया गांव निवासी 35 वर्षीय मंजू गोप, पति बुधराम चेरवा, शुक्रवार शाम मजदूरी का काम समाप्त कर पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति राम गोप उर्फ जंतु गोप ने कथित रूप से रास्ते में उसे रोक लिया और हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे डायन मानता है और इसी अंधविश्वास के कारण उसकी जान लेने की कोशिश की गई।

    मंजू गोप ने बताया कि आरोपी ने पहले उसका जबरन गला पकड़ लिया और फिर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। अचानक हुए हमले से वह घबरा गई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और पूरी ताकत से विरोध किया। काफी संघर्ष के बाद वह आरोपी के कब्जे से छूटकर वहां से भागने में सफल रही। गला दबाए जाने के कारण उसकी गर्दन पर गहरे जख्म और निशान पड़ गए हैं।

    घटना के बाद भयभीत महिला सीधे गंगदा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल के पास पहुंची और पूरी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने मुखिया को बताया कि आरोपी लंबे समय से उसे डायन कहकर प्रताड़ित करता रहा है। इसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को दी गई।

    पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ छोटानागरा थाना में नामजद शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में फैले अंधविश्वास और डायन प्रथा जैसी कुप्रथाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    डायन बताकर महिला की हत्या का प्रयास संघर्ष कर बची जान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचतरा में सड़क हादसे ने खोली पशु तस्करी की पोल, मवेशियों से लदा पिकअप पलटने से 15 गायों की दर्दनाक मौत
    Next Article स्टील एक्सप्रेस में महिला यात्री की सोने की चेन चोरी, RPF-GRP की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    September 5, 2026

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    शिक्षक दिवस पर AI के दौर में शिक्षकों की भूमिका: रचनात्मकता बढ़ी, नैतिक मूल्य घटे

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

    जन्माष्टमी की धूम जमशेदपुर में: मंदिरों में विशेष सजावट और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

    डायल-112 सेवा बनी लोगों का भरोसा, औसतन 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही जमशेदपुर पुलिस

    सुंदरनगर में छह दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारी तेज, विधिवत हुआ भूमि पूजन

    मानगो फ्लाईओवर की सौगात जल्द मिलेगी जनता को : अवधेश सिंह

    गांव के मैदान से ही निकलते हैं बड़े खिलाड़ी, प्रतिभाओं को अवसर जरूरी” : संजीव सरदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.