Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्टील एक्सप्रेस में महिला यात्री की सोने की चेन चोरी, RPF-GRP की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    स्टील एक्सप्रेस में महिला यात्री की सोने की चेन चोरी, RPF-GRP की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्टील एक्सप्रेस में महिला यात्री की सोने की चेन चोरी, RPF-GRP की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) ने ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत कार्रवाई करते हुए स्टील एक्सप्रेस में महिला यात्री की सोने की चेन चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की गई सोने की चेन भी बरामद कर ली गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, गम्हरिया निवासी सुनीता वर्मा 24 अगस्त को स्टील एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान उनके लेडिस पर्स से सोने की चेन चोरी हो गई थी। घटना के संबंध में उन्होंने 28 अगस्त को रेल थाना टाटानगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

    शिकायत मिलने के बाद चक्रधरपुर मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त और रेल पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर के निर्देश पर RPF टाटानगर एवं GRP टाटानगर की संयुक्त टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान टाटानगर स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध युवक की पहचान की गई।

    पहचान होने के बाद संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर में छापेमारी कर संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की गई सोने की चेन बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान भगवान चौधरी (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कोटशीला का रहने वाला बताया गया है।

    बरामद सोने की चेन का वजन 4.830 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 81 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए रेल थाना टाटानगर को सौंप दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

    RPF-GRP की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार स्टील एक्सप्रेस में महिला यात्री की सोने की चेन चोरी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडायन बताकर महिला की हत्या का प्रयास, संघर्ष कर बची जान
    Next Article जमीन विवाद में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, एमजीएम पहुंचे अर्जुन मुंडा

    Related Posts

    गणेश पूजा को लेकर बैठक आयोजित, तीन दिनों तक होगा जागरण कार्यक्रम

    September 9, 2026

    तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्म शताब्दी महोत्सव का भव्य समापन: राजस्थानी कालबेलिया नृत्य ने बिखेरा लोकसंस्कृति का रंग, 2027 में राजकीय मेले की घोषणा

    September 9, 2026

    संत पॉल पब्लिक स्कूल में योग्यता-आधारित प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गणेश पूजा को लेकर बैठक आयोजित, तीन दिनों तक होगा जागरण कार्यक्रम

    तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्म शताब्दी महोत्सव का भव्य समापन: राजस्थानी कालबेलिया नृत्य ने बिखेरा लोकसंस्कृति का रंग, 2027 में राजकीय मेले की घोषणा

    संत पॉल पब्लिक स्कूल में योग्यता-आधारित प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    अमित सरदार हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    गंगा खतरे के निशान से 1.52 मीटर ऊपर: बेगूसराय में बाढ़ से 3.80 लाख प्रभावित, 269 नावें और 57 मेडिकल कैंप तैनात

    CRPF ने शहीद रूपेश की 22वीं शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

    सिमरिया में तेज हुई राष्ट्रकवि दिनकर सेतु नामकरण और प्रतिमा स्थापना की मांग

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार युवक की मौत, सड़क जाम

    मुंशी मंजेश अपहरण-हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार गिरफ्तार

    पंचायती राज विभाग के संयुक्त सचिव का खोदावंदपुर में भव्य स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.