Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमीन विवाद में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, एमजीएम पहुंचे अर्जुन मुंडा
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमीन विवाद में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, एमजीएम पहुंचे अर्जुन मुंडा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 29, 2026Updated:August 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमीन विवाद में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, एमजीएम पहुंचे अर्जुन मुंडा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के केन्जरा टोला तारोबबुरू में जमीन विवाद को लेकर एक आदिवासी परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के मामले में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचे. यहां तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए लाए गए हैं. इस दौरान घटना में बचे परिवार के एक सदस्य ने पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई. मामले की जानकारी लेने के बाद अर्जुन मुंडा ने पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से बात की. उन्होंने तीनों शवों का तत्काल पोस्टमार्टम कराने की व्यवस्था करने के साथ पीड़ित परिवार के बचे सदस्य को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की.

    अर्जुन मुंडा ने सरकार पर उठाए सवाल

    घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य के भू एवं राजस्व मंत्री इसी क्षेत्र से आते हैं. इसके बावजूद जमीन विवाद को लेकर एक आदिवासी परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या होना गंभीर मामला है और यह कहीं न कहीं सरकार की नाकामियों को उजागर करता है.

    उन्होंने कहा कि जमीन विवाद से जुड़े ऐसे गंभीर मामलों पर सरकार और प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए, ताकि विवाद हिंसक रूप न ले और किसी परिवार को अपनी जान न गंवानी पड़े. उन्होंने पूरे मामले में पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने की मांग की.

    जमीन विवाद में पति-पत्नी और 12 वर्षीय बेटे की हुई थी हत्या

    गौरतलब है कि टोंटो थाना क्षेत्र के केन्जरा टोला तारोबबुरू में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया था. मृतकों की पहचान करीब 40 वर्षीय राजिन दोरायबुरू, उनकी पत्नी जानो दोरायबुरू (करीब 38 वर्ष) और उनके 12 वर्षीय पुत्र काण्डे दोरायबुरू के रूप में हुई थी.

    पुलिस के अनुसार 26 अगस्त को रगमिया दोरायबुरू ने टोंटो थाना में लिखित शिकायत देकर बताया था कि जमीन विवाद के कारण उनके परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर शवों को छिपा दिया गया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.

    जगन्नाथपुर एसडीपीओ राएफेल मुर्मू के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर तीनों शव बरामद किए गए. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई खून लगी कुल्हाड़ी भी बरामद की है. प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आई है. फिलहाल पुलिस घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता और हत्या से जुड़ी पूरी परिस्थितियों की जांच की जा रही है.

    एमजीएम पहुंचे अर्जुन मुंडा जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का खुलासा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्टील एक्सप्रेस में महिला यात्री की सोने की चेन चोरी, RPF-GRP की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार
    Next Article NIA की कार्रवाई के बीच प्रिंस खान गैंग की नई चाल, कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी

    Related Posts

    नेपाल की त्रासदी पर अर्जुन मुंडा ने जताया शोक, कहा- संकट की घड़ी में भारत नेपाल के साथ

    August 29, 2026

    NIA की कार्रवाई के बीच प्रिंस खान गैंग की नई चाल, कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी

    August 29, 2026

    स्टील एक्सप्रेस में महिला यात्री की सोने की चेन चोरी, RPF-GRP की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

    August 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नेपाल की त्रासदी पर अर्जुन मुंडा ने जताया शोक, कहा- संकट की घड़ी में भारत नेपाल के साथ

    NIA की कार्रवाई के बीच प्रिंस खान गैंग की नई चाल, कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी

    जमीन विवाद में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, एमजीएम पहुंचे अर्जुन मुंडा

    स्टील एक्सप्रेस में महिला यात्री की सोने की चेन चोरी, RPF-GRP की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला की हत्या का प्रयास, संघर्ष कर बची जान

    चतरा में सड़क हादसे ने खोली पशु तस्करी की पोल, मवेशियों से लदा पिकअप पलटने से 15 गायों की दर्दनाक मौत

    निखार सबलोक हत्याकांड : पूछताछ के दौरान अशोक सिंह राघव की बिगड़ी तबीयत, टीएमएच में इलाज जारी

    नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद शिवहर में बाढ़ का अलर्ट, मंत्री रत्नेश सदा ने किया बागमती का निरीक्षण

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर रामगढ़ में दौड़ा उत्साह, उपायुक्त ऋतुराज ने धावकों संग लगाई दौड़।

    हजारीबाग में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रैक पर आई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी वंदे भारत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.