Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » NIA की कार्रवाई के बीच प्रिंस खान गैंग की नई चाल, कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से झारखंड राष्ट्रीय

    NIA की कार्रवाई के बीच प्रिंस खान गैंग की नई चाल, कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    NIA की कार्रवाई के बीच प्रिंस खान गैंग की नई चाल, कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    धनबाद : कुख्यात अपराधी प्रिंस खान और उसके गिरोह के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) तथा धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, एजेंसियां लंबे समय से गिरोह के नेटवर्क, आर्थिक स्रोतों और उसके सहयोगियों की पहचान कर उन्हें कानून के शिकंजे में लाने की रणनीति पर काम कर रही हैं। इसी बीच प्रिंस खान गैंग द्वारा एक बड़े कारोबारी से कथित रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।

    जानकारी के मुताबिक, अंकुर बायोकेम के मालिक महेंद्र शर्मा तक सीधे पहुंच नहीं होने के कारण गिरोह ने उनके कारोबारी साझेदार एस. साहू को व्हाट्सऐप के जरिए संदेश भेजा। संदेश में एकमुश्त 5 करोड़ रुपये और हर महीने 20 लाख रुपये देने की मांग की गई। बताया जा रहा है कि इस बार गिरोह ने अपनी पुरानी शैली से अलग अपेक्षाकृत नरम भाषा का इस्तेमाल किया, लेकिन जांच एजेंसियां इसे जबरन वसूली की कोशिश के रूप में देख रही हैं।

    सूत्रों का कहना है कि प्रिंस खान को अपनी गतिविधियों पर बढ़ती निगरानी और संभावित कार्रवाई की भनक मिल चुकी थी। ऐसे में उसने सीधे धमकी देने के बजाय ‘सहयोग’ के नाम पर आर्थिक लाभ हासिल करने की रणनीति अपनाई। जांच एजेंसियां इस संदेश के पीछे इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर, डिजिटल माध्यम और अन्य तकनीकी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।

    मामले की जांच के दौरान पुलिस को दिसंबर 2025 में सामने आए एक कथित ऑडियो प्रकरण से भी समानताएं मिली हैं, जिसमें करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने की बात सामने आई थी। इसके आधार पर डिजिटल फोरेंसिक टीम पुराने और नए मामलों के बीच संबंधों की जांच कर रही है।

    इधर, हाल ही में बिहार बिजनेस कनेक्ट कार्यक्रम में अंकुर स्टील द्वारा हजारों करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा के बाद यह मामला और संवेदनशील माना जा रहा है। प्रशासन ने कारोबारी की सुरक्षा बढ़ा दी है और अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।

    पुलिस और जांच एजेंसियों का कहना है कि मामले में जुटाए जा रहे डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि रंगदारी और ब्लैकमेल के आरोप साबित होते हैं तो आरोपियों पर कड़ी कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

    NIA की कार्रवाई के बीच प्रिंस खान गैंग की नई चाल कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमीन विवाद में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, एमजीएम पहुंचे अर्जुन मुंडा
    Next Article नेपाल की त्रासदी पर अर्जुन मुंडा ने जताया शोक, कहा- संकट की घड़ी में भारत नेपाल के साथ

    Related Posts

    दुर्गापूजा से पहले एनएच-18 और 49 पर अंधेरा

    October 13, 2026

    सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में बाल अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित

    October 13, 2026

    रोजगार, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा को एजेंडे में शामिल कर एमएलसी प्रत्याशी ने रखीं प्राथमिकताएं

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Winbeast Telegram Support

    दुर्गापूजा से पहले एनएच-18 और 49 पर अंधेरा

    सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में बाल अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित

    रोजगार, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा को एजेंडे में शामिल कर एमएलसी प्रत्याशी ने रखीं प्राथमिकताएं

    जुगसलाई में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर, 17 संदिग्ध मरीजों की जांच में एक में कुष्ठ रोग की पुष्टि

    टाटानगर स्टेशन पर 1000 यात्रियों की क्षमता वाला होल्डिंग एरिया तैयार, आज से टाटा-बक्सर पूजा स्पेशल

    साकची गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान जगजीत सिंह का निधन, सिख समाज में शोक की लहर

    दुर्गा पूजा पर 500 जरूरतमंद परिवारों में वस्त्र और मिठाई वितरित, समाज में समरसता का संदेश

    जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस टकराव के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस और राहुल गांधी का पुतला

    केंद्र सरकार के विकास कार्यों से घबराया है इंडिया गठबंधन: बाबूलाल मरांडी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.