Author: Devanand Singh

गोलमुरी चौक पर जनसुरक्षा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने उठाया कदम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। गोलमुरी चौक पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और डिवाइडर निर्माण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं से रविवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने मुलाकात की। उन्होंने धर्मवीर कुशवाहा समेत धरने पर बैठे युवाओं से उनकी मांगों की जानकारी ली और सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की। विधायक ने मौके से ही जिला उपायुक्त और ट्रैफिक डीएसपी से फोन पर वार्ता कर दुर्घटनाओं की स्थिति से अवगत कराया। स्थल निरीक्षण…

Read More

परिसीमन में ST आरक्षित सीटें घटाने का विरोध, आदिवासी अधिकारों की रक्षा का संकल्प राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची। परिसीमन को लेकर रांची में आयोजित आदिवासी एकता महाजुटान में झारखंड के आदिवासी समाज के अधिकारों और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर आवाज बुलंद हुई। कांग्रेस नेता केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड की धरती उलगुलान और संघर्ष की धरती रही है। यहां के आदिवासी समाज ने जल, जंगल और जमीन के साथ अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए भी लंबे समय तक संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को संविधान से मिले अधिकारों में किसी भी तरह की हकमारी कांग्रेस…

Read More

गोलमुरी में सड़क सुरक्षा को लेकर आंदोलन, डिवाइडर पूरा कराने की मांग पर तीसरे दिन भी भूख हड़ताल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। गोलमुरी इलाके में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों का आंदोलन रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। आकाशदीप प्लाजा के पास से शुरू होने वाले डिवाइडर को गोलमुरी चौक तक पूरा कराने की मांग को लेकर कुछ लोग अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अधूरे डिवाइडर के कारण वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित नहीं हो पा रही है और सड़क पार करने वाले पैदल यात्रियों के लिए भी दुर्घटना…

Read More

कांग्रेस DPAC की बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस की DPAC (डिस्ट्रिक्ट पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी) की पांचवीं बैठक जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में जमशेदपुर परिसदन के कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई। बैठक में जिला प्रभारी शशिभूषण राय की मौजूदगी में संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने और जिला स्तरीय राजनीतिक गतिविधियों को तेज करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में लोकसभा और विधानसभा स्तर पर चौपाल आयोजित कर जनता की समस्याओं का संकलन और समाधान के लिए जनआंदोलन…

Read More

जमशेदपुर में केरल समाजम ने मनाया ओणम उत्सव, लोगों को दी शुभकामनाएं राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। केरल समाजम, जमशेदपुर की ओर से ओणम पर्व के अवसर पर शहरवासियों को शुभकामनाएं दी गईं। संस्था ने सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और पारिवारिक एकता की कामना करते हुए ओणम के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व को रेखांकित किया। समाजम की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि ओणम केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द, विनम्रता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस अवसर पर भगवान महाबली के स्वागत की परंपरा, रंग-बिरंगे पूकलम (फूलों की सजावट), रोमांचक वल्लमकली…

Read More

लोकतंत्र की हत्या करने वाली राज्य सरकार के खिलाफ आजसू करेगी पुतला दहन : रामचंद्र सहिस पूर्वी विधानसभा के बीएलए-1 प्रभारी बनाए गए अप्पू तिवारी, पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार का निर्णय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 30 अगस्त 2026। आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को संध्या 3 बजे निर्मल गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं राज्य के ज्वलंत जनमुद्दों को लेकर आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि…

Read More

जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर मंडल कमेटी का भाजपा ने किया विस्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बिरसानगर मंडल में संगठन विस्तार एवं संगठनात्मक मजबूती को लेकर रविवार को मंडल पदाधिकारियों की घोषणा की गई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के निर्देशानुसार जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह ने नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। भाजपा बिरसानगर मंडल अध्यक्ष संजीव बनर्जी उर्फ बापन बनर्जी के नेतृत्व में गठित मंडल कमेटी में उपाध्यक्ष देबाशीष चंद्रा, कृपा गोप, मनीष पांडेय एवं रुपाली सिंह, महामंत्री जय प्रकाश सिंह ‘भोला’ एवं तापस…

Read More

लेखक: एजेंसीराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि सेवा, समरसता और मानवता ही संघ की पहचान है।सेवा, समरसता और मानवता ही संघ की पहचान: मोहन भागवत का संदेशराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के विचार, धर्म, भारतीय परंपरा और मानवता के प्रति उसकी सोच पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आरएसएस का मकसद सिर्फ और सिर्फ निस्वार्थ सेवा है। जो लोग समाज और देश की सेवा के इरादे से संघ से जुड़ना…

Read More

लेखक: ललित गर्गनेपाल की त्रासदी ने पूरे हिमालयी क्षेत्र को झकझोर दिया है।नेपाल की त्रासदी: विनाशकारी बाढ़ और हिमस्खलननेपाल में 26 अगस्त 2026 को आई विनाशकारी बाढ़ और हिमस्खलन ने एक बार फिर यह कठोर सत्य सामने ला दिया है कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ और पहाड़ों की संवेदनशीलता की अनदेखी मानव सभ्यता के लिए कितनी भारी पड़ सकती है। भोटेकोशी नदी तंत्र में ग्लेशियर के बड़े हिस्से के टूटने, बर्फ-पत्थरों के विशाल मलबे के नीचे आने और नदी के प्रवाह में अस्थायी अवरोध बनने के बाद अचानक बाढ़ का जो रौद्र एवं भयावह रूप सामने आया, उसने नेपाल और…

Read More

लेखक: देवानंद सिंहशुद्धीकरण पर राजनीति नहीं, संविधान की कसौटीहल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सभा स्थल के कथित ‘शुद्धीकरण’ को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। राहुल गांधी ने इसे दलितों के अपमान और संविधान की मूल भावना के खिलाफ बताते हुए प्रधानमंत्री से प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। दूसरी ओर, इस पूरे मामले की वास्तविकता और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच होना भी उतना ही आवश्यक है। क्योंकि लोकतंत्र में किसी भी गंभीर आरोप का फैसला राजनीतिक बयानबाजी से नहीं, बल्कि कानून और जांच के आधार पर…

Read More