Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोलमुरी चौक पर जनसुरक्षा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने उठाया कदम
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    गोलमुरी चौक पर जनसुरक्षा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने उठाया कदम

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 30, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोलमुरी चौक पर जनसुरक्षा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने उठाया कदम
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। गोलमुरी चौक पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और डिवाइडर निर्माण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं से रविवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने मुलाकात की। उन्होंने धर्मवीर कुशवाहा समेत धरने पर बैठे युवाओं से उनकी मांगों की जानकारी ली और सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की।
    विधायक ने मौके से ही जिला उपायुक्त और ट्रैफिक डीएसपी से फोन पर वार्ता कर दुर्घटनाओं की स्थिति से अवगत कराया। स्थल निरीक्षण के बाद उन्होंने स्थायी डिवाइडर बनने तक तत्काल सुरक्षा व्यवस्था के लिए गोलमुरी चौक के संबंधित हिस्से में बैरिकेडिंग कराने की पहल की, जिसके बाद जिला प्रशासन ने बैरिकेडिंग का कार्य पूरा कराया।
    विधायक ने कहा कि बैरिकेडिंग फिलहाल तात्कालिक सुरक्षा उपाय है। स्थायी समाधान के लिए जिला प्रशासन, ट्रैफिक डीएसपी और टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन से डिवाइडर निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरिसीमन में ST आरक्षित सीटें घटाने का विरोध, आदिवासी अधिकारों की रक्षा का संकल्प
    Next Article लगातार सवालों के घेरे में यूसील अस्पताल, अब 22 दिन में 22 लाख के बिल पर हंगामा!

    Related Posts

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    September 16, 2026

    CM, केंद्रीय कृषि मंत्री तेरसिया बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा।

    September 16, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में खड़ी कबाड़ बसों को हटाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    CM, केंद्रीय कृषि मंत्री तेरसिया बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा।

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में खड़ी कबाड़ बसों को हटाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह में यातायात व्यवस्था में बदलाव

    डेहरी के होटल में देह व्यापार का खुलासा, आपत्तिजनक स्थिति में 4 महिलाएं व एक पुरुष गिरफ्तार

    नशेड़ी को पैसा नहीं मिला तो पिता को कुदाल से काट कर किया हत्या मां को किया जख्मी सूचना पर पहुंची पुलिस

    जयंती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, चार दोस्त दो साइकिलों से निकले थे घूमने

    जमशेदपुर बर्मा माइन्स सुनसुनिया गेट के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

    बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति और दस्तावेज ले उड़े

    बेटे को ट्यूशन से लेने गए युवक से मारपीट, सोने की चेन-ब्रेसलेट और नकदी लूटी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.