Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कराइकेला थाना क्षेत्र में दो बाइक की जोरदार टक्कर, छह घायल तीन की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कराइकेला थाना क्षेत्र में दो बाइक की जोरदार टक्कर, छह घायल तीन की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कराइकेला थाना क्षेत्र में दो बाइक की जोरदार टक्कर, छह घायल तीन की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चाईबासा कराइकेला थाना क्षेत्र के डोंमगोडा के समीप शुक्रवार को देर रात दो बाइकों के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में छह लोग घायल हो गए। हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कन्हाई प्रधान, यशवंत प्रधान और शेखर सिंह बानरा को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर किया गया है।

    जानकारी के अनुसार, कराइकेला थाना क्षेत्र के उडंगड़ा स्थित रांची साईं निवासी सेलाई बोदरा बाइक से चक्रधरपुर की ओर जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर शेखर सिंह बानरा अपनी पत्नी बिरेंग बानरा, बच्ची सुलोचना बानरा समेत अन्य लोगों के साथ चक्रधरपुर से गोपालपुर गांव की ओर जा रहे थे। डोंमगोडा के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

    दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों में खरसावां थाना क्षेत्र के तेलाईडीह निवासी कन्हाई प्रधान और यशवंत प्रधान भी शामिल हैं।

    हादसे की सूचना मिलते ही कराइकेला थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर पहुंचाया। अस्पताल में सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने में स्थानीय युवकों का अहम योगदान रहा। मददगार युवकों ने बिना देर किए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

    डॉक्टरों ने कन्हाई प्रधान, यशवंत प्रधान और शेखर सिंह बानरा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जमशेदपुर रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में जारी है। घटना के बाद कराइकेला पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

    कराइकेला थाना क्षेत्र में दो बाइक की जोरदार टक्कर छह घायल तीन की हालत गंभीर बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंगला एक्सप्रेस की ट्रेन की पेंट्री का खाना स्कूली बच्चों को पड़ा भारी, 20 छात्र बीमार
    Next Article हजारीबाग में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रैक पर आई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी वंदे भारत

    Related Posts

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    September 5, 2026

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    शिक्षक दिवस पर AI के दौर में शिक्षकों की भूमिका: रचनात्मकता बढ़ी, नैतिक मूल्य घटे

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

    जन्माष्टमी की धूम जमशेदपुर में: मंदिरों में विशेष सजावट और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

    डायल-112 सेवा बनी लोगों का भरोसा, औसतन 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही जमशेदपुर पुलिस

    सुंदरनगर में छह दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारी तेज, विधिवत हुआ भूमि पूजन

    मानगो फ्लाईओवर की सौगात जल्द मिलेगी जनता को : अवधेश सिंह

    गांव के मैदान से ही निकलते हैं बड़े खिलाड़ी, प्रतिभाओं को अवसर जरूरी” : संजीव सरदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.