औचक निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य सेवाओं की पोल, सिटी हॉस्पिटल सील करने के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रशासन द्वारा सिटी हॉस्पिटल, मंगलम नेत्रालय और करमाटांड़ स्थित सिटी मेडिसिन सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सिटी हॉस्पिटल में निरीक्षण के दौरान कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं पाया गया और अस्पताल संचालन में कई मानकों का उल्लंघन सामने आया। अस्पताल बिना स्वीकृत नक्शे के संचालित हो रहा था तथा दवा दुकान भी बिना लाइसेंस…
Author: Nizam Khan
जिला परिषद अध्यक्ष पद पर दीपिका बेसरा निर्विरोध निर्वाचित राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय स्थित सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुई। निर्वाचन कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद ने की। पूरे प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक औपचारिकताओं को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विधिसम्मत तरीके से पूरा किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए केवल एक अभ्यर्थी, श्रीमती दीपिका बेसरा ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन की संवीक्षा के बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसके उपरांत उपायुक्त द्वारा उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र…
जामताड़ा में जनता दरबार: 60 से अधिक मामलों की सुनवाई, कई का ऑन द स्पॉट समाधान राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 60 से अधिक फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। प्रशासन द्वारा कई मामलों का त्वरित समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनता दरबार में मतदाता सूची से नाम हटाने, भूमि विवाद, मारपीट, भू-अर्जन मुआवजा, अत्यधिक बिजली बिल, खराब चापाकल, राशन नहीं मिलने तथा आवास…
जामताड़ा में डीएलसी/डीएलआरसी बैठक: खराब सीडी रेशियो पर सख्ती, बैंकों को प्रदर्शन सुधारने के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसी/डीएलआरसी) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न बैंकों के कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा, पीएम सूर्यघर योजना, सीडी रेशियो, वार्षिक ऋण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, जनधन योजना, मुद्रा लोन और स्वनिधि योजना सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। समीक्षा के दौरान जिले का सीडी रेशियो राज्य में सबसे निचले स्तर पर पाए जाने पर नाराजगी…
जामताड़ा में रोजगार मेला: 26 युवाओं को मिली नौकरी, 41 शॉर्टलिस्ट राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आयोजन जिला नियोजनालय के सौजन्य से किया गया, जिसका शुभारंभ जिला नियोजन पदाधिकारी प्रशांत टुडू ने किया। रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियों ने भाग लिया और युवाओं का साक्षात्कार लिया। इस दौरान कुल 26 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन किया गया, जबकि 41 युवाओं को आगे की प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। मेले में…
जामताड़ा में जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर जिले के एसजीएसवाई सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी रवि आनंद ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह जनगणना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि पहली बार आंकड़ों का संग्रहण पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। सभी प्रगणकों को मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए डेटा एकत्र करना होगा। उन्होंने अधिकारियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और…
जामताड़ा में भू अर्जन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक, मुआवजा भुगतान में तेजी के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में भू अर्जन से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने की। बैठक में जिले में संचालित मोर्थ (MoRTH) सहित विभिन्न पथ निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान रूपनारायणपुर से पोखरिया मोड़, बेवा बाईपास, नाला-मोहनबांक, जामताड़ा जेल रोड, नाला अफजलपुर, नारायणपुर तरनी पथ, जुम्मन मोड़, निर्मल महतो, वीरग्राम निरसा तथा कंबाइंड बिल्डिंग सड़क सहित अन्य परियोजनाओं में भू अर्जन…
विश्व जल दिवस पर जामताड़ा में जिला स्तरीय कार्यक्रम, जल संरक्षण पर जोर राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: विश्व जल दिवस के अवसर पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जल संरक्षण और संचयन के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। संबोधन के दौरान कहा गया कि बढ़ती जनसंख्या और बदलती जीवनशैली के कारण पानी की खपत तेजी से बढ़ी है, जिससे जल संकट की आशंका भी बढ़ रही है। लोगों…
जामताड़ा में पीडीएस डीलरों की बैठक, शत-प्रतिशत राशन वितरण के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी रविंद्र सोरेन की अध्यक्षता में पीडीएस डीलरों के साथ बैठक आयोजित की गई। कार्यभार संभालने के बाद डीलरों के साथ यह उनकी पहली औपचारिक बैठक थी, जिसमें जामताड़ा नगर, ग्रामीण और मिहिजाम क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदार शामिल हुए। बैठक में खाद्यान्न उठाव और वितरण की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अयोग्य कार्डधारियों की पहचान पर विशेष जोर दिया गया। आयकर या…
पविया में समावेशी शिक्षा पर कार्यशाला, दिव्यांग बच्चों के लिए संवेदनशील शिक्षण पर जोर राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: पविया में प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों के शिक्षकों के लिए समावेशी शिक्षा पर आधारित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को दिव्यांग बच्चों की पहचान, उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं तथा उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के प्रभावी तरीकों से अवगत कराना था। कार्यशाला में बताया गया कि समावेशी शिक्षा का मतलब केवल दिव्यांग बच्चों को स्कूल तक लाना नहीं, बल्कि उन्हें ऐसा अनुकूल वातावरण देना है, जहां वे बिना भेदभाव के सहज रूप से सीख सकें। शिक्षकों को…
