किसानों की 12 सूत्री मांगों को लेकर नारायणपुर में धरना प्रदर्शन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: ओलावृष्टि और लगातार बारिश से किसानों को हुए नुकसान के विरोध में नारायणपुर प्रखंड मुख्यालय में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसानों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लेकर सरकार से किसानों के हित में त्वरित राहत एवं मुआवजा देने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायणपुर मंडल अध्यक्ष बलदेव मुर्मू ने की, जबकि संचालन पविया मंडल अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद सिंह ने किया। धरना के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें पूरी…
Author: Nizam Khan
जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर कार्रवाई, पांच गिरफ्तार राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना की टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रतनोडीह पहाड़िया टोला के पास छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चार साइबर अपराधियों को ऑनलाइन ठगी करते रंगेहाथ पकड़ा गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को कालाझारिया स्थित पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रिजवान अंसारी, बसीर अंसारी, सकलैन अंसारी, सफाउद्दन अंसारी और मुजाहिद अंसारी…
100 डेज टीबी अभियान: जामताड़ा के सभी प्रखंडों में चल रहा विशेष कैंप राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले में “टीबी मुक्त भारत अभियान” के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 डेज टीबी कैंपेन चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों में संभावित टीबी मरीजों की पहचान कर उनकी जांच और उपचार की व्यवस्था की जा रही है। विश्व यक्ष्मा दिवस 24 मार्च से शुरू हुए इस अभियान में हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से डायबिटीज, कुपोषण, अधिक उम्र, धूम्रपान, शराब सेवन तथा पूर्व टीबी मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की जांच की जा रही है।…
जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त आलोक कुमार ने जिलेभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में 40 से अधिक फरियादियों ने आवास, भूमि विवाद, जन्म प्रमाण पत्र, बिजली कनेक्शन, केसीसी ऋण माफी, अवैध कब्जा, मुआवजा राशि, मनरेगा भुगतान, आंगनबाड़ी चयन अनियमितता समेत कई मामलों को लेकर आवेदन सौंपे। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मामलों का त्वरित निष्पादन करने और एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान भी किया गया। जनता दरबार में…
भाजपा ने किसानों से वादा खिलाफी के विरोध में बाघमारा प्रखण्ड कार्यालय के सामने दिया धरना भाजपा राज्य सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन कर रही है।बाघमारा प्रखंड कार्यालय के सामने भाजपा की ओर से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरने का नेतृत्व बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया, जहां कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। धरना के दौरान विधायक शत्रुघ्न महतो ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर किसानों से वादा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय हेमंत सोरेन ने किसानों से 32 रुपये प्रति किलो अनाज खरीदने…
थाईलैंड में गोल्ड मेडल जीतने वाली जामताड़ा की होनहार और युवा शूटर को बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मानित *एक होनहार बच्ची की प्रतिभा नहीं हो कुंद, इसके लिए करेंगे यथासंभव मदद : बाबूलाल मरांडी कम संसाधन में भी अपनी प्रतिभा के बलबूते थाईलैंड में आयोजित थर्ड इंटरनेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली जामताड़ा की युवा और होनहार शूटर देवासी हेंब्रम को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची स्थित अपने आवास पर शॉल ओढ़कर सम्मानित किया। श्री मरांडी ने साथ ही शूटर को सहयोग राशि भी प्रदान की। देवासी जामताड़ा जिले के कुंडहेत प्रखंड की निवासी…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला बाल संरक्षण इकाई की आहुत बैठक संपन्न *प्रत्येक माह सभी प्रखंडों में जागरूकता कैंप का करें आयोजन*_ *बाल विवाह को रोकने के लिए चलाएं अभियान*_ आज दिनांक 18.05.2026 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक आहुत की गई। बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति, जागरूकता कार्यक्रम, स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर योजना, पीएम केयर्स, बाल विवाह रोकने हेतु चलाए जा रहे अभियान सहित लापता…
जिले में 18-25 मई तक चलाया जाएगा जन भागदारी – “सबसे दूर सबसे पहले” अभियान; उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर आहुत बैठक संपन्न अभियान को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा; विभिन्न बिंदुओं पर दिए गए अहम दिशा निर्देश आज दिनांक 18.05.2026 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में दिनांक 18 मई से 25 मई 2026 तक जन भागदारी – “सबसे दूर सबसे पहले” अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर समीक्षात्मक बैठक आहुत की गई।…
जिला प्रशासन जामताड़ा के पहल पर हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में प्रशिक्षित एवं इंटर्नशिप हेतु चयनित युवाओं ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार से मिलकर जताया आभार उपायुक्त ने चयनित युवाओं को दी शुभकामनाएं; बोले उपायुक्त- खूब मेहनत करें, जिला एवं राज्य का नाम को आगे बढ़ाएं जिला प्रशासन जामताड़ा के पहल पर जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा देने हेतु फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट, देवघर से प्रशिक्षण उपरांत देश के विभिन्न शहरों के प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटलों में इंटर्नशिप हेतु चयनित युवाओं ने आज दिनांक 18.05.2026 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा…
आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्था सुधारने और रिक्त पद भरने के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं, रिक्त पदों, पोषण योजनाओं तथा विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में निर्देश दिया गया कि सेविका एवं सहायिका के रिक्त पदों पर 15 से 20 दिनों के भीतर पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाए। स्पष्ट किया गया कि परियोजना स्तर से नियमानुसार अनुशंसा होनी चाहिए तथा चयन प्रक्रिया में अनावश्यक देरी बर्दाश्त…
