भाजपा ने किसानों से वादा खिलाफी के विरोध में बाघमारा प्रखण्ड कार्यालय के सामने दिया धरना
भाजपा राज्य सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन कर रही है।बाघमारा प्रखंड कार्यालय के सामने भाजपा की ओर से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरने का नेतृत्व बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया, जहां कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
धरना के दौरान विधायक शत्रुघ्न महतो ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर किसानों से वादा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय हेमंत सोरेन ने किसानों से 32 रुपये प्रति किलो अनाज खरीदने का वादा किया था, लेकिन आज तक वह वादा पूरा नहीं किया गया। समय पर अनाज की खरीद नहीं होने से राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।
विधायक ने राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने होटवार जेल मामले का जिक्र करते हुए कहा कि जब जेल के अंदर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो बाहर की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
जनता इस सरकार को सबक सिखायेगी, भाजपा की रामराज की सरकार आयेंगी, दुशाशन रूपी हेमंत सरकार का विनाश होगा।
इसके साथ ही उन्होंने मईया सम्मान योजना को भी महिलाओं के साथ छलावा बताते हुए कहा कि लगातार महिलाओं के नाम योजना से काटे जा रहे हैं और उन्हें लाभ से वंचित किया जा रहा है।

